सरस्वती शिशु मंदिर फ़रसवानी में आनंद मेला व मातृ पितृ सम्मेलन का आयोजन

Date:

Share post:

कोरबा -: आज वैदिक मूलाधार सरस्वती शिक्षा संस्थान रायपुर द्वारा पल्वित भीमराज बाल कल्याण शिक्षण समिति फ़रसवानी के सृजनहार श्रेष्ठीज़न पदाधिकारी द्वारा पुष्पित सरस्वती शिशु मंदिर फ़रसवानी में आनंद मेला व मातृ पितृ सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें सबसे पहले सरस्वती माता व भारत माता के तैल चित्र पर दीप जला कर दीप वंदना व सरस्वती वंदना से प्रारंभ किया सभी अतिथि व मातृ पितृ शक्ति को तिलक लगा कर स्वागत व अभिनन्दन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे सरपंच रामगोपाल बियार जी ने बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ाई करने वाले भैया बहन आज पढ़ाई के साथ संस्कार व नैतिक शिक्षा भी सीखते है यहा के आचार्य दीदी जी सेवा व समर्पण भावना से पढ़ते है विद्यालय के प्रधानाचार्य क्रांति लाल कुम्हार जी बताया यह विद्यालय हमारे गांव सन 1996 से संचालित है जो कि 26 वर्ष हो रहे आज इस विद्यालय से पढ़ाई किए भैया बहन आज विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत है, विद्यालय का नाम रौशन कर रहे है और आज भी भैया बहनो के लिए समर्पित है साथ ही आज भैया बहनो ने आंनद मेला में 32 हज़ार 4 सौ 56 रुपये की विक्रय किया  अतिथि के रूप मे लक्ष्मी दीपेश जायसवाल उपसरपंच , मीना पप्पू राठौर जनपद सदस्य, भीमराज बाल कल्याण शिक्षण समिति के अध्यक्ष पवन साहू, उपाध्यक्ष लखन राठौर, कोषाध्यक्ष रामकृष्ण राठौर, सचिव  लेखराम श्रीवास, सहसचिव मनहरण यादव, सदस्य शोमनाथ राठौर,वेदमती महंत, आचार्य शैलेन्द्र कुम्हार अजय राठौर रूपेश , शिवशंकर ,दीदी जी राधिका,उमेशवरी,मनीषा,नीलम, प्रियंका,पुष्पलता के साथ गांव से मातृ शक्ति भैया बहनो के साथ माता पिता जी उपस्थिति प्रार्थनीय रही।

नंद कुमार जयसवाल की रिपोर्ट

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...