सीईओ विश्वदीप ने चचिया में जनमन योजना का लाभ दिलाने हेतु आयोजित शिविर का लिया जायजा

Date:

Share post:

पीव्हीटीजी वर्ग के वंचित लोगों को विभागीय योजनाओं से लाभ दिलाने के दिए निर्देश

कोरबा -: जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वदीप ने आज जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम चचिया में विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को प्रधानमंत्री जन मन योजना का लाभ दिलाने हेतु आयोजित शिविर का जायजा लिया। उन्होंने शिविर में उपस्थित लोगों को पीएम जनमन योजना के बारे में बताते हुए कहा की इस योजना का मूल उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूहों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार करना तथा उनका विकास सुनिश्चित करना है। इस हेतु जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लोगों की बसाहटो में सर्वे किया जा रहा है। जिससे उन्हें योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके। सीईओ विश्वदीप ने उपस्थित सभी विभागीय कर्मचारियों को पीव्हीटीजी वर्ग के वंचित एवं पात्र लोगों का आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, वन अधिकार पट्टा, जनधन खाता खुलवाने, प्रधानमंत्री आवास एवं शौचालय निर्माण कर विभागीय योजनाओं से लाभ दिलाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...