सीईओ विश्वदीप ने पीएम जनमन योजना से लाभान्वित करने विशेष पिछड़ी जनजाति के समाज प्रमुखों की ली बैठक

Date:

Share post:

कोरबा -: मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विश्वदीप ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज विशेष पिछड़ी जनजाति के समाज प्रमुखों की बैठक लेकर उन्हें पीएम जनमन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर जनजाति समाज के प्रमुख परंपरागत बैगा, गुनिया आदि को योजनांतर्गत मिलने वाले विभिन्न लाभ आवास, पानी, बिजली, सड़क, बहुउद्देशीय केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र वन धन विकास केंद्र आदि के विषय में विस्तार से बताया।
श्री विश्वदीप ने विशेष पिछड़ी जनजाति के सभी सदस्यों के जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जन धन खाते, वन अधिकार पत्र जैसे दस्तावेजों को स्वतः जागरूक होकर बनवाने एवं अपने समाज के सभी सदस्यों को प्रत्येक विकासखंड में महासम्मेलन का आयोजन कर जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सहायक आयुक्त आदिवासी को पीव्हीटीजी क्षेत्रों में उक्त दस्तावेज बनवाने हेतु आयोजित होने वाले शिविर की जानकारी जनपद के माध्यम से समस्त ग्राम में देने हेतु निर्देशित किया। साथ ही मुनादी के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। सहायक आयुक्त कसेर द्वारा समस्त सदस्यों को योजना के विभिन्न आयाम को कोरवी एवं बिरहोर भाषा में समझाया एवं सभी के सहयोग से इस महाभियान को सफल बनाए जाने हेतु उपस्थिति देने का आग्रह किया।
बैठक में सहायक आयुक्त आदिम जाति विकास विभाग श्रीकांत कसेर, विशेष पिछड़ी जनजाति के अध्यक्ष रामसिंह, पहाड़ी कोरवा, बिरहोर समाज के उपाध्यक्ष बरत राम बिरहोर, जिला सचिव जीवनराम पहाडी कोरवा सहित विशेष पिछडी जनजाति समाज के विभिन्न सदस्य एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकर नत्थू लाल राठौर  के गृह निवास पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ के साथ दीपयज्ञ

जैतहरी: - हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर "शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकार...

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...