सीपत:-करंट बिछाकर 8 जंगली सुअरों का शिकार…8 आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम, 6 गिरफ्तार 2 फरार

Date:

Share post:

सीपत:-(रितेश सिंह की रिपोर्ट)।करंट बिछाकर जंगली जानवरों का शिकार किया जा रहा है, जिसमें पिछले दिनों एक वन विभाग के सहायक ग्रामीण युवक की भी मौत हुई, जिसके बाद पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, ठीक उसी तरह का एक और मामला सामने आया है, जिसमें शिकारियों के करंट की चपेट में आकर 8 सुअरों की मौत हुई है, जिसे एक फार्महाउस में रखकर काटा जा रहा था, जहाँ वन विभाग की टीम ने छापेमारी की है। मिली जानकारी के अनुसार सीपत वन सर्किल ठरकपुर बिट के आरएफ-2 के ग्राम हिंडाडीह (विश्रामपुर) बंधिया खार में ठरकपुर निवासी नागेश्वर पटेल के फार्महाउस में। प्लाट के चौकीदार इतवार सिंह धनुहार पिता लक्षमण उम्र 40 वर्ष अपने छोटे भाई संतोष सिंह उम्र 22 वर्ष सहित अन्य छह लोगों के साथ बुधवार की शाम जंगली जानवरों के शिकार करने के लिए प्लाट में लगे विद्युत खम्भे से खेत के आसपास 1 सौ मीटर तक विद्युत तरंगित खुला तार बिछाया था। तार लगाने के बाद सभी लोग अपने घर चले गए।

फिर रात 3 बजे शिकार का मुआयना करने वापस प्लाट आये तो देखा की 8 जंगली सूअर करंट प्रवाहित बिजली तार के चपेट में आकर मौके पर मरे पड़े है। आरोपियों ने करंट को बंद किया और सभी 8 मृत जंगली सुअर को खेत के बीच मे बने पम्प हाउस के अंदर रख दिया। मुखबिर के माध्यम से वन विभाग को घटना की जानकारी मिली तो उच्च अधिकारियों के निर्देश पर वन परिक्षेत्र के कर्मचारी और वन समिति अध्यक्ष राजेश्वर कौशिक के साथ बिलासपुर उड़नदस्ता दल की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए मौके से फार्महाउस से 08 जंगली सूअर, जिसमें 5 नग मृत एवं 3 नग टुकड़ों में जप्ती किये । मृत सुअरों में 4 वयस्क और 4 शावक थे जिनमें से 3 वयस्क शावक को काट कर गोश्त बना लिया गया था।

रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी….

वन विभाग की टीम ने गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे शिकारगाह फार्महाउस में छापेमारी कार्यवाही करते हुए आरोपी मुख्य आरोपी प्लाट के चौकीदार इतवार सिंह धनुहार हिंडाडीह,गैतराम धनुहार पिता फिरतुराम उम्र 40 वर्ष हिंडाडीह, नारायण सिंह गोंड पिता फिरतु सिंह गोड़ उम्र 40 वर्ष टिकरीपारा ठरकपुर,लक्ष्मण सिंह धनुहार पिता अवधराम उम्र 55 वर्ष हिंडाडीह,बाबूलाल पटेल पिता नेतराम पटेल उम्र 55 वर्ष दर्राभांठा अकलतरा को प्लाट में ही मांस काटते पकड़ लिया गया। आरोपियों के कब्जे से 1क्विंटल 70 किलो मांस और 5 मृत सुअर जब्त किया। जबकि मौके से आरोपी संतोष सिंह और चैतराम गोंड पिता बेदराम दोनों भदरापारा हिंडाडीह मौके से फरार थे। कार्यवाही में वन प्रबंधन समिति अध्यक्ष राजेश्वर कौशिक, डिप्टी रेंजर अजय बेन,परिसर रक्षक ठरकपुर केशव गिरी गोस्वामी, वनरक्षक सचिन राजपूत, राजकुमार चेलकर का विशेष योगदान रहा।

Related articles

अब 10 साल से बड़े बच्चे खुद चला सकेंगे अपना बैंक अकाउंट, RBI का नया निर्देश

शुभ संकेत/देश;-अब 10 साल से अधिक उम्र के बच्चे अपने बैंक अकाउंट को स्वतंत्र रूप से ऑपरेट कर...

छत्तीसगढ़ में तेज़ आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी, बिलासपुर समेत कई जिलों में अलर्ट जारी

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़;-मौसम विभाग ने तेज़ आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर...

बिलासपुर;-इंस्टाग्राम में लाइव आकर नाबालिग युवक ने की आत्महत्या, सरकंडा क्षेत्र के कुटीपारा जंगल की घटना..

शुभ संकेत/ बिलासपुर;-बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिल्हाटी जंगल में एक 17 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी का शव...

सीजीएमएससी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने में निभा रही अहम भूमिका: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में...
error: Content is protected !!