सीपत:-होली पर की हुड़दंग तो फीके पड़ेंगे रंग,सीपत थाना में शांति समिति की बैठक सम्पन्न….

Date:

Share post:

शुभ संकेत/सीपत:-होली के पूर्व आज सीपत थाना में शांति समिति की बैठक रखी गई। जिसमें शांति सौहाद्र के साथ होली मनाने की अपील की गई । शासन के आदेशानुसार मुखौटा बिक्री पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। सीपत थाना प्रभारी हरीश टांडेकर व नायब तहसीलदार राहुल कौशिक ने कहा कि कानफोड़ू साइलेंसर हार्न कपड़ा फाड़ना नशे की हालात में तीन सवारी फर्राटे भरना पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।

चार पेट्रोलिंग पुलिस गाड़ियां गश्त करते हुए लोगों की सेवा में पुलिस के जवान तत्पर रहेंगे। आने जाने वाले राहगीरों को परेशान करने वालो पर हुड़दंगियों के ऊपर सख्त कार्रवाई की बात कही। शासकीय एवम निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालो की ऊपर कड़ी कार्यवाही करने की बात बैठक में रखी गई ।

अवैध शराब एवम शराबियो ,आदतन अपराधियो की धरपकड़ होगी ,होली की संध्या के पूर्व गावों में कोटवारों से मुनादी भी कराई जाने की बात कही , इस दौरान सीपत नायब तहसीलदार राहुल कौशिक थाना प्रभारी सीपत हरीश टांडेकर सीपत प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रदीप पांडेय सचिव रियाज अशरफी संरक्षक हिमांशू गुप्ता उपाध्यक्ष सतीश पाण्डेय,ओम गोस्वामी प्रांशु क्षत्री हिंडाडीह सरपंच जितेंद्र लाश्कर लूथरा सरपंच संतोष गंधर्व परसाही सरपंच धनीदास मानिकपुरी भील्मी सरपंच कुशल वर्मा हीरो सोनवानी संतोष गोयल बसंत अग्रवाल शिवशंकर सिंह छेदीलाल सहायक उप निरीक्षक युगल शर्मा अभय सत्यार्थी,उमाशंकर राठौर बृजमोहन कश्यप,गजेंद्र सिंह राजपूत चंद्रप्रकाश भारद्वाज,शरद साहू धीरज कश्यप सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

रितेश सिंग की रिपोर्ट

Related articles

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...

स्वास्थ्य विभाग ही बन गया है प्रदेश की जनता की जान का दुश्मन : माकपा

भोपाल l जिस स्वास्थ्य विभाग पर प्रदेश की जनता के जीवन की रक्षा करने की जिम्मेदारी है, भाजपा...

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...