ढेलवाडीह :- मंगलवार को पोड़ी-उपरोड़ा विकासखण्ड के ग्राम सेमरा हाईस्कूल प्रांगण में सेवानिवृत्त शिक्षक श्री अमृतलाल राजपूत का भावभीनी स्कूल से विदाई कि गई।
मंगलवार को उनका विदाई कार्यक्रम रखा गया था। शिक्षक जब स्कूल से कार्यक्रम समापन के पश्चात निकलने लगा तो छात्र-छात्राएं व अभिभावक फूट-फूटकर रो पड़ीं। उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा कि इस स्कूल से जाने पर उन्हें और बच्चों को भी इतना खलेगा की वो उनकी विदाई पर फूट-फूटकर रोने लगेंगी।
स्कूली बच्चों को अपने प्रिय शिक्षका का जाना खूब खल रहा था। ग्रामीण अभिभावक कदम-कदम पर शिक्षक का रास्ता रोके खड़े थे। कोई उनके गले से लिपटकर रो रही थे। स्कूल से विदाई होने पर क्षेत्र में मायूसी छाया रहा।
सेमरा हाईस्कूल में टीचर का इमोशनल फेयरवेल:शिक्षक की विदाई पर फूट-फूटकर रोए छात्र, अभिभावक भी नहीं रोक पाए अपने आंसू
Date:


