स्कूल से घर जाने निकले गुम 12 वर्षीय बालक को चन्द घण्टो में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा ढूंढकर किया परिजनो के सुपुर्द*

Date:

Share post:

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम, एसडीओपी अनूपपुर श्री सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा मंगलवार की दोपहर अनूपपुर भारत ज्योति स्कूल अनूपपुर से करीब 11.00 बजे घर जाने के लिए निकले 12 वर्षीय बालक के गुम हो जाने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दो घण्टो में बालक को दस्तयाब कर परिजनो को सुरक्षित सुपुर्द किया गया।

मंगलवार के दोपहर करीब 2.00 बजे विसम्भर पटेल निवासी ग्राम पिपरिया अनूपपुर के द्वारा थाना कोतवाली अनूपपुर में सूचना दी गई कि उसका 11 वर्षीय बालक जो भारत ज्योति स्कूल में कक्षा 07 वी में पढता है, आज दिनांक 30.09.2025 को करीब 11.00 बजे स्कूल से वापस घर आने के लिए निकला और वापस घर नहीं पहुंचा है जो टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक शेख रसीद, महेन्द्र सिहं राठौर, आरक्षक अब्दुल एवं प्रकाश तिवारी की टीम के द्वारा सम्पूर्ण नगर में पतासाजी की गई एवं रेल्वे स्टेशन अनूपपुर से उक्त बालक को दस्तयाब कर सुरक्षित उसके पिता को सौंपा गया। जो नाबालिग बालक द्वारा जानकारी दी गई कि वह स्कूल से दुर्गा जी देखने निकल गया था जो नाबालिग बालक के परिजनो ने चन्द घण्टो में गुम बालक को ढूंढकर दिये आने हेतु पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...