स्थानीय पार्षदों को सम्मानित किया युवा पत्रकार संघ बांकीमोंगरा ने

Date:

Share post:

बांकीमोंगरा -: बांकीमोंगरा में युवा पत्रकार संघ के द्वारा अपने स्थानीय पार्षदों को सम्मानित किया ,साथ ही स्वागत कर पार्षद बनने की बधाईयां दी गई । युवा पत्रकार संघ बांकीमोंगरा टीम के द्वारा अपने स्थानीय पार्षदों के लिए सम्मान समारोह व स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें वार्ड क्रमांक 5 पार्षद फणीधर कर्ष , वार्ड क्रमांक 6 शांतिनगर पार्षद श्रीमती तालिका साहु , वार्ड क्रमांक 7 पार्षद राजकुमार मिश्रा , वार्ड क्रमांक 8 पार्षद संदीप डहरिया , वार्ड क्रमांक 11 पार्षद हेमंत कुमार , वार्ड क्रमांक 15 पार्षद मधूसुदन दास , वार्ड क्रमांक 17 पार्षद श्रीमती रुबी गुप्ता , पूर्व पार्षद घुड़देवा पवन गुप्ता आदि जनप्रतिनिधियों को युवा पत्रकार संघ बांकीमोंगरा टीम के द्वारा साल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम से पूर्व सभी मंचीय अतिथियों का युवा पत्रकार संघ के द्वारा पुष्प गुच्छ व माला से भव्य स्वागत किया गया । इस दौरान स्थानीय पार्षदों ने कार्यक्रम में आमंत्रित कर सम्मान व स्वागत के लिए युवा पत्रकार संघ बांकीमोंगरा के टीम को धन्यवाद व आभार व्यक्त किये , वहीं कार्यक्रम में उपस्थित पार्षदों ने अपने- अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही सभी ने युवा पत्रकारों के लिए भवन बनवाने व सहयोग प्रदान करने कि आश्वासन दिये और जरुरत पड़ने पर आर्थिक सहयोग प्रदान करने की बात कही । स्थानीय पार्षदों का सम्मान समारोह का आयोजन युवा पत्रकार संघ कार्यालय जंगल साईड में किया गया जिसमें विशेष रूप से संघ के संरक्षक नागेन्द्र सोनी , अध्यक्ष विकास सोनी , उपाध्यक्ष दिनेश देवांगन , सचिव राजकुमार साहु , सह सचिव आशीष नाहक , कोषाध्यक्ष खालिक अंसारी , कार्यकारिणी सदस्य सुनील दास , रुपेश महंत , अमर भारद्वाज , सदस्य राजेश सोनी , घासीदास , दीपक देवांगन , सानू विश्वकर्मा सहित आसपास के नगरवासी उपस्थित रहे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...