बांकीमोंगरा थाना पहुंचे भारी संख्या में ग्रामीण , बना दहशत का माहौल

Date:

Share post:

बांकीमोंगरा -: बांकीमोंगरा अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 5 शांतिनगर एवं 6 सोमवारी बाजार के रहवासी इन दिनों चोरों के आतंक से डरें हुए हैं । वहीं कुछ दिन पूर्व सोमवारी बाजार के समीप फिरत सोनवानी के क्वार्टर ( घर )  में अज्ञात चोर के द्वारा दिनदहाड़े दरवाजा को तोड़कर लाखों रुपए के सामान सहित रुपए उड़ा ले गए जिसकी जांच बांकीमोंगरा पुलिस साईबर सेल व अन्य के सहयोग से कर रहे हैं । लेकिन अभी तक चोरों का पता नहीं चल पाया है ।
वहीं गुरुवार की देर शाम वार्ड क्रमांक 5 व 6 के मोहल्लेवासी एक होकर भारी संख्या में बांकीमोंगरा के थाना पहुंचे और चोरों के आतंक से परेशान होने की बात कही साथ ही पिछले एक सप्ताह से आये दिन अलग-अलग घरों में कभी दिन में तो कभी रात में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया जा रहा । जिसकी लिखित शिकायत बांकीमोंगरा थाना में दिया गया , वहीं भारी संख्या में थाना पहुंचे लोगों ने बताया कि बांकीमोंगरा पुलिस की पेट्रोलिंग नजर नहीं आते हैं जहां पेट्रोलिंग भी कराने की निवेदन किया गया ।

मिडिया से नगरवासियों ने कहां कि बीते कुछ दिन पूर्व हमारे मोहल्ले के निवासी फिरत सोनवानी के घर में अज्ञात चोर के द्वारा दिनदहाड़े दरवाजा का ताला तोड़कर लाखों रुपए की समान व रुपए चोरी कर लिया गया है जिसका पता आज तक नहीं चला , साथ ही बांकीमोंगरा पुलिस द्वारा सिर्फ आश्वासन देते आ रहे हैं कि चोरों को बहुत जल्द पकड़ा जाएगा । जिस दिन से फिरत सोनवानी नामक व्यक्ति के घर में चोरी की घटना हुई है तब उसके आसपास के घरों में दुकानों में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की नियत से घुसने का प्रयास किया गया लेकिन चोर चोरी करने में असफल रहे क्योंकि घर वालों को कुछ आहट की आवाजें आने लगे जिसके वज़ह से अज्ञात चोर अपने कामयाब को पुरा नही कर पा रहे हैं । इसके अलावा पुलिस की पेट्रोलिंग नजर नहीं आ रहे हैं जिसके वजह से चोरों का हौसंले बुंलद है और इस तरह की घटनाएं को अंजाम देने में लगे हुए हैं । ग्रामीणों ने कहा कि बांकीमोंगरा थाना पहुंचकर पुलिस प्रशासन से निवेदन किया गया है कि पुलिस की पेट्रोलिंग करवायें और फिरत सोनवानी के घर में हुई चोरी के आरोपी को जल्द से जल्द पकड़े एवं दहशत का माहौल खत्म किया जाए । अन्यथा इसकी शिकायत जिला पुलिस अधिकारी के पास या उच्च पुलिस प्रशासन से किया जाएगा ।

वहीं ग्रामीणों के थाना पहुंचने के संबंध में कुछ पत्रकारों ने पुलिस थाना में मौजूद एएसआई टंडन से बाईट लेना चाहा तो वे कहां कि हम बाईट नहीं दे सकते , हमें बाईट देने का आदेश नहीं है , थाना प्रभारी अभी छुट्टी में है , आप लोग उच्च पुलिस अधिकारियां से जानकारी ले सकते हैं।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...