8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के सुअवसर पर पतंजलि चिकित्सालय निहारिका में निःशुल्क आयुर्वेद-योग, चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया है

Date:

Share post:

कोरबा/शुभ संकेत: दिनांक 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के सुअवसर पर लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, विश्व हिंदू परिषद और आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में महिलाओं और युवतियों के लिए नि:शुल्क हीमोग्लोबिन जांच, रक्तचाप जांच, रक्त शर्करा जांच और आयुर्वेद-योग चिकित्सा परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

शिविर में छत्तीसगढ़ प्रांत के सुप्रसिद्ध पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित ख्यातिलब्ध चिकित्सिका डॉ. वागेश्वरी शर्मा और डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा अपनी चिकित्सकीय सेवाएं देंगे। शिविर में महिलाओं के लिए उपयोगी क्वाथ नि:शुल्क पिलाया जाएगा, जो उन्हें ऊर्जा प्रदान करने वाला और उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने वाला है। शिविर में महिलाओं और युवतियों के सभी सामान्य, साध्य, कष्टसाध्य, और असाध्य रोगों का त्रिविध प्रकार से स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा और संबंधित रोग के नियंत्रण और उपचार हेतु परामर्श दिया जाएगा। शिविर का आयोजन पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय, दुकान क्रमांक 10, 11 महानदी काम्प्लेक्स, निहारिका रोड, कोरबा में प्रातः 10 बजे से मध्यान्ह 2 बजे तक किया जाएगा।

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...