स्वीप अंतर्गत सभी विभागों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया जा रहा आयोजन

Date:

Share post:

कृषि, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को किया जा रहा जागरूक

कोरबा -: जिले में लोकतंत्र को मजबूत बनाने हेतु कृषि, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा अपने अधीनस्थ कार्यालयों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर मतदान के लिए अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को प्रेरित कर रहे हैं।
कार्यालय उप संचालक कृषि विभाग एवं विकासखण्ड कटघोरा के अनुविभागीय कृषि अधिकारी एवं वरिष्ठ  कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में विगत दिवस मतदान जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान अंतर्गत कार्यालय प्रमुख द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनिवार्य एवं निष्पक्ष मतदान करने के लिए शपथ दिलाया गया। इसी प्रकार पशुपालन विभाग द्वारा पोड़ीबहार व कोहड़िया में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर मतदान संकल्प पत्र का वाचन कर उपस्थित मतदाताओं को शपथ दिलाया गया। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महाराणा प्रताप नगर में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर सभी को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व...

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक...

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो...