स्वीप गतिविधियों के संपादन हेतु विधानसभावार स्वीप नोडल अधिकारी किए गए नियुक्त

Date:

Share post:

कोरबा -: भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार ने जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 एवं लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को ध्यान में रखते हुए चुनाव अवधि एवं गैर चुनाव अवधि में स्वीप गतिविधियों के संपादन हेतु जिले के विधानसभा क्षेत्रों के लिए विधानसभावार नियुक्त किए गए स्वीप नोडल अधिकारियों की आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए नवीन आदेश जारी किए हैं। जिसके अंतर्गत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोरबा  विकास चौधरी मोबाइल नंबर 7067897239 को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 20 रामपुर हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
इसी प्रकार अपर आयुक्त नगर पालिक निगम कोरबा खजांची कुमार मोबाइल नंबर 9753437043 को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 21 कोरबा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कटघोरा यशपाल सिंह मोबाइल नंबर 7000817214 को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 22 कटघोरा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाली भूपेन्द्र सोनवानी मोबाइल नंबर 9165598266 को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 23 पाली तानाखार हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उपरोक्त सभी अधिकारी स्वीप संबंधी समस्त कार्य मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी विश्वदीप के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...