हरदी बाज़ार क्षेत्र के एक घर के कुएं में पिछले दो दिन से गिरा था जहरीला अहिराज सांप

Date:

Share post:

कटघोरा वन मण्डल के मार्गदर्शन में जितेंद्र सारथी ने किया गया सफल रेस्क्यु

कोरबा -: कोरबा जिला अपनी समृद्ध जैव-विविधता और दुर्लभ वन्यजीवों के लिए जाना जाता है। यहां कई बार ऐसे जीव देखने को मिलते हैं जिनसे आम लोग चकित रह जाते हैं। इसी कड़ी में जिले के हरदी बाज़ार गांव में एक ऐसी घटना घटी , जिसमें मानव और जीवों के बीच प्रेम भावना दिखी, दरअसल कोरबा जिले के हरदीबाजार गांव के दीपक टंडन के घर के कुएं में एक जहरीला अहिराज सांप गिरा हुआ था जिसको बचाने के उद्देश्य से पहले दिन घर वालों ने बाल्टी लटका दिया ताकि वो खुद से रस्सी के मदद से बाहर निकल जाए पर दूसरे दिन पुनःउठ कर सुबह देखा तो वो कुएं में ही तैरते मिला, जब घर वालों को समझ आगया कि इसका निकलना संभव नहीं तो घटना की जानकारी तत्काल वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम (नोवा नोवा ) दी गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यूअर जितेंद्र सारथी ने मामले की जानकारी कटघोरा डीएफओ श्री कुमार निशांत को दिया फिर उनके मार्गदर्शन में जितेंद्र सारथी अपनी टीम के साथ 34 किलोमीटर दूर हरदी बाज़ार के लिए सुबह 6 बजे ही रवाना हो गए। गांव पहुंचने पर तय प्रोटोकॉल के तहत रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया,करीब आधे घंटे तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन में सांप को बाल्टी के मदद से बाहर निकालने में कामयाबी मिली और आखिरकार सुरक्षित थैले में डाला गया। सफल रेस्क्यू के बाद घर वालों के साथ लोगों ने राहत की सांस ली, जिसमें जितेंद्र सारथी ने बताया यह सांप बेहद ही जहरीला होता हैं पर यह बहुत शांत होता हैं और अन्य सांपों को खाकर उनकी संख्या को नियंत्रण करता हैं और जैव विविधता में अपनी एहम भूमिका निभाता हैं, उसके पश्चात पंचनामा तैयार कर उसे सुरक्षित प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ा गया।

डीएफओ कुमार निशांत का संदेश

“वन्य जीव हमारे पर्यावरण और जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। Bandeed krait (अहिराज) दुर्लभ प्राणी हमारे जैव-विविधता की धरोहर हैं। यह हमें नुकसान नहीं पहुँचाते, बल्कि प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जब भी ऐसे जीव आप के घर में घुस जाएं तो मारे नहीं बल्कि वन विभाग या रेस्क्यु टीम को सूचना दे”।

Banded Krait (अहिराज )वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची–2 में संरक्षित प्रजाति है, इसको मारना, पकड़ना, बेचना या नुकसान पहुँचाना कानूनन अपराध है, ऐसे मामले में दोषी पाए जाने पर जुर्माना और सजा दोनों का प्रावधान है।

वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम कोरबा
हेल्प लाइन नंबर
8817534455,7999622151

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

राजेंद्रग्राम में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह समारोह संपन्न, विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को जी ने नवदंपत्तियों को दिया आशीर्वाद

पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री फुन्देलाल सिंह मार्को जी ने...

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक 01 मार्च को

कोरबा -: आगामी 02 मार्च को होलिका दहन, 04 मार्च को होली पर्व तथा 21 मार्च को ईद-उल-फितर...

भवतरा में सजा विज्ञान मेला, बच्चों ने प्रयोगों से दिखाया कमाल

जांजगीर चांपा (ईश्वर जांगड़े की रिपोर्ट) -: जिला जांजगीर-चांपा के पामगढ़ ब्लॉक अंतर्गत भवतरा स्थित शासकीय प्राथमिक एवं...

सूराकछार 3/4 माइंस में 31 वर्षों की सेवा के बाद धरखन केवर्त हुए सेवानिवृत्त

बाकी मोगरा -: बांकीमोंगरा SECL की सूराकछार 3/4 माइंस में 31 वर्षों तक निष्ठापूर्वक सेवाएं देने वाले कर्मचारी...