
रायपुर। शिखर साहित्य अकादमी, छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह-2026 में पत्रकारिता, साहित्य एवं लोक संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए हलधर प्रसाद साहू को प्रतिष्ठित ‘छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान समारोह 1 सितंबर 2026 को वृंदावन सभागृह, सिविल लाइन, रायपुर (छ.ग.) में आयोजित हुआ। सम्मान पत्र में हलधर प्रसाद साहू को जिला ब्यूरो चीफ, दैनिक केसरिया हिंदुस्तान एवं शुभ संकेत न्यूज के रूप में उल्लेखित करते हुए उनके पत्रकारिता एवं सामाजिक-सांस्कृतिक योगदान की सराहना की गई।


सम्मान पत्र के अनुसार, हलधर प्रसाद साहू ने अपनी लेखनी के माध्यम से लोकगीत, संगीत, लोकनृत्य, लोकसाहित्य, नाचा-गम्मत तथा छत्तीसगढ़ी लोकजीवन से जुड़े विभिन्न विषयों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन में भी योगदान दिया है।


समारोह में मुख्य अतिथि मा. संयोगिता युद्धवीर जुदेव, जशपुर राज परिवार, अध्यक्षता मा. नवीन अग्रवाल, अध्यक्ष जिला पंचायत रायपुर, अतिविशिष्ट अतिथि मा. पद्मश्री फुल बासन यादव एवं मा. पद्मश्री अजय कुमार मंडावी, तथा विशिष्ट अतिथि मा. मोहन सुंदरानी एवं मा. टिकेश्वर (सोनू) मनहरे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के आयोजक एवं शिखर साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ. मन्नू लाल चेलक, छत्तीसगढ़ सहित साहित्य, पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्यजन उपस्थित रहे।
हलधर प्रसाद साहू को राष्ट्रीय सम्मान समारोह में ‘छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान-2026’ मिलने पर पत्रकारिता, साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


