हाथियों का झुंड मांड नदी पारकर पहुंचा कुदमुरा रेंज, ग्रामीणों को किया अलर्ट

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:-धरमजयगढ़ वन मंडल से 38 हाथी फिर वन मंडल कोरबा के कुदमुरा रेंज में पहुंच गए हैं। सोमवार को बरपाली पंचायत के सरनीडेरा गांव के पास पहुंचते ही सायरन बजने लगा। आस-पास के गांवों में लोगों को अलर्ट कर दिया है। हाथियों के आगे बढ़ने की संभावना को देखते हुए वन अमले को निगरानी करने कहा गया है। हाथियों का झुंड 15 दिन पहले वापस धरमजयगढ़ की ओर लौट गया था।

इससे ग्रामीणों और वन अमले ने राहत की सांस ली थी, लेकिन रविवार की रात 38 हाथी मांड नदी पार कर कुदमुरा रेंज पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि अब गांव गांव में सायरन लगने से हाथियों के आने की सूचना तो मिल जाती है। उसके बाद भी डर बना हुआ है। अभी खेती का समय होने की वजह से जंगल की ओर जाना मजबूरी है। दूसरी ओर वन विभाग में ग्रामीणों को जब तक हाथी जंगल में हैं। जंगल की ओर नहीं जाने की हिदायत दी है। कटघोरा वन मंडल के पसान और केंदई रेंज में पहले से ही हाथियों का झुंड घूम रहा है।

Related articles

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बन रहा है बाबासाहेब के सपनों का भारत- केंद्रीय राज्यमंत्री श्री रामदास आठवले

मुंबई / नई दिल्ली दि. 23 - कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में रिपब्लिकन...

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...