होली के अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Date:

Share post:

ईएलसी व एनएसएस क्लब के सदस्यों द्वारा अभियान चलाकर नागरिकों को मतदान के लिए कर रहे प्रेरित

आमजनों को मतदाता जागरूकता की दिलाई गई शपथ

कोरबा -: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने तथा शतप्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत नियमित रूप से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जिले में जारी हैं। इसी कड़ी में शासकीय ईवीपीजी महाविद्यालय के एनएसएस और ईएलसी क्लब के द्वारा होली के अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत मतदान को प्रेरित करने वाले आकर्षक रंगोली एवं मेहंदी बनाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।
इसी प्रकार कमला नेहरू महाविद्यालय के ईएलसी क्लब के सदस्यों द्वारा रंगो के त्यौहार में घर-घर जाकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से आमजनों को मतदान की उपयोगिता की जानकारी देते हुए लोकतंत्र की मजबूती में अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। इस दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा आमजनों को अनिवार्य मतदान हेतु मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गयी।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...