संभागीय ब्यूरो बिनोद राठौर का रिपोर्ट.
शहडोल 
जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने अपनी पहली पत्रकार वार्ता में स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और आमजन का विश्वास बढ़ाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने बताया कि जिले में 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक विशेष नशा विरोधी अभियान चलाया जाएगा।
अभियान के तहत अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के सहयोग से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों में सामने आने वाले अपराध एवं जनहित से जुड़े मामलों पर पुलिस तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई करेगी। चोरी जैसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सूचना तंत्र को मजबूत किया जाएगा, रात्रिकालीन गश्त बढ़ाई जाएगी तथा आवश्यकता वाले थानों में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा।
#शहडोल #shahdol #ShahdolDivision #पुलिस


