अवैध कबाड स्क्रेब पर बिजुरी पुलिस द्वारा कार्यवाही कर 01 टन स्क्रेब किया जप्त ।

Date:

Share post:

अनुपपुर

श्रीमान पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर्र रहमान के द्वारा अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जगन्नाथ मरकाम एवं एस.डी.ओ.पी. कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के मार्गदर्शन में नियमित कार्यवाही की जाती है
बिजुरी पुलिस द्वारा दिनांक 08/10/2025 को मुखबिर सूचना पर लोहसरा रोड जाफर ट्रेडर्स के पास एक सफेद रंग महिन्द्रा कंपनी की पीकअप CG16A1706 को चेक किया गया जिसमें लोहे का कबाड स्क्रेब मिला तब ड्रायवर से नाम पता पूछने पर अपना नाम विजय कुमार सोनी पिता बसन्त लाल सोनी उम्र 45 वर्ष निवासी भालुगुडार थाना बिजुरी का होना बताया तथा उक्त वाहन मालिक आशीष कुशवाहा पिता शंकर कुशवाहा का होना बताया जिससे वाहन मालिक को मौके पर ही तलब किया गया तथा धारा 94 बीएनएसएस का नोटिस देकर जवाब चाहा गया जो जवाब में दिनांक 08/10/2025 को दोपहर 02.00 बजे वाहन चालक विजय कुमार सोनी के द्वारा चलाना बताया गया एवं उक्त वाहन के ट्राला में लोड लोहे का स्क्रेब कबाड लगभग एक टन को मौके पर कोई वैध दस्तायवेज प्रस्तुत नहीं किया अतःउक्त वाहन तथा कबाड स्क्रेब को समक्ष गवाहान के समक्ष जप्त किया गया । तो उक्त कबाड़ और पिकअप को चोरी की संपति होने के संदेह पर १०६ बी एन एस एस के तहत जप्त किया गया है मामला कायम कर जांच मे लिया गया ।
मशरुकाः- उक्त कार्यवाही में स्क्रेब कबाड की कीमत 28000 रुपये एवं वाहन पीअकप की कीमत 3 लाख रुपये कुल मशरुका 328000 रुपये जप्त किया गया ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिजुरी निरी विकास सिंह, सउनि प्रभाकर पटेल, आर. लक्ष्मण डांगी , आर. प्रभाकर त्रिपाठी की उल्लेखनीय भूमिका रही ।

Related articles

राजेन्द्रग्राम(पुष्पराजगढ़) में पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आज तृतीय दिवस

एल •••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर;-अखिल विश्व गायत्री जिला मीडिया प्रभारी श्री चन्द्रशेखर राठौर से प्राप्त सूत्रों के अनुसार जिला-अनूपपुर के पुष्पराजगढ़ विधानसभा...

विश्व रेडक्रास दिवस पर डॉ० डी.ए. प्रकाश खांडे ने मानवता के लिए किया रक्तदान

अनुपपुर विश्व रेडक्रॉस दिवस 8 मई 2025 के मौके पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा शासकीय जिला चिकित्सालय अनुपपुर...

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...