अवैध रेत उत्खनन माफिया के विरूद्ध कोतवाली पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही*

Date:

Share post:

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री इसरार मन्सूरी एवं एस.डी.ओ.पी. अनूपपुर श्री सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली अनूपपुर द्वारा अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही की गयी।

दिनांक 09.09.25 को टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक संतोष कुमार वर्मा, प्रधान आरक्षक राजेश कंवर, आरक्षक दीपक बुन्देला के द्वारा बिना नम्बर का स्वराज कंपनी का ट्रेक्टर की ट्राली में अवैध रूप से उत्खनन की हुई रेत को परिवहन करते हुए रोका जाकर कार्यवाही की गई, ट्रेक्टर के चालक नारायण राठौर पिता नत्थूलाल राठौर उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बरी थाना कोतवाली अनूपपुर व बाहन स्वामी दयालू उर्फ प्रेमलाल राठौर पिता मंगलिया राठौर उम्र 54 वर्ष निवासी ग्राम सीतापुर वार्ड न.11, थाना कोतवाली जिला अनूपपुर के विरूद्ध अपराध क्र. 445/25 धारा 303(2), 317 (5) बीएनएस 4/21 खनिज अधिनियम 130/177(3) एमव्ही एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर बाहन को मय रेत के जप्त किया गया एवं मौके पर अवैध रेत परिवहन करते पाये गये चालक को गिरफ्तार कर वाहन स्वामी के विरूद्ध भी कार्यवाही की जा रही है।

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...