आजीविका समूहों द्वारा तैयार किया गया आकर्षक दीपावली गिफ्ट हैंपर

Date:

Share post:

आजीविका समूहों द्वारा तैयार किया गया आकर्षक दीपावली गिफ्ट हैंपर

कलेक्ट्रेट परिसर में आजीविका स्टॉल पर विक्रय के लिए उपलब्ध

अनुपपुर 14 अक्टूबर 2025/ आजीविका मिशन के स्वसहायता समूहों द्वारा दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर आकर्षक गिफ्ट हैंपर तैयार किया गया है, जो कि कलेक्ट्रेट परिसर अनूपपुर में आजीविका स्टाल पर विक्रय के लिए उपलब्ध है।

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी के मार्गदर्शन में स्वसहायता समूहों के द्वारा तैयार किये जा रहे उत्पादों से आमजन को परिचित कराने व स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आजीविका मिशन अंतर्गत स्व सहायता समूहों के प्रयासों को प्रोत्साहित करते हुये यह पहल विगत वर्षों से की जा रही है। समूहों की इस पहल को पहले भी लोगों के द्वारा सराहा गया है। इसके पूर्व भी स्वसहायता समूहों द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर आकर्षक गिफ्ट हैंपर तैयार किया गया था, जिसे सभी के द्वारा प्रोत्साहित किया गया था। गिफ्ट हैंपर में आजीविका स्वसहायता समूहों द्वारा तैयार विभिन्न उत्पाद जैसे मिट्टी के दीपक, टेराकोटा दीपक, रंगोली कलर, गोंडी पेंटिंग, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, कोदो मिलेट, कोदो बिस्किट, कोदो नमकीन, शहद, रुई की बाती आदि शामिल हैं, जो गिफ्ट हैंपर को आकर्षक बना रहे हैं।

जिला प्रशासन द्वारा समूहों के प्रयासों को प्रोत्साहित करने के लिये उनके द्वारा तैयार दीपावली गिफ्ट हैंपर खरीदने की अपील सभी से की गई है।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...