एकता, अखण्डता एवं सद्भाव को बनाए रखें: महापौर

Date:

Share post:

सद्भावना एवं एकता का संदेश देने स्वतंत्रता दौड़ का हुआ आयोजन

जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिकगण हुए शामिल

कोरबा -: जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोरबा के तत्वावधान में 14 अगस्त को सद्भावना एवं एकता का संदेश देने के लिए स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। नगर निगम महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने स्वतंत्रता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में स्वतंत्रता दौड़ घण्टाघर कोरबा से प्रारंभ होकर मिनीमाता शासकीय कन्या महाविद्यालय से होते हुए घण्टाघर कोरबा में समाप्त हुआ। स्वतंत्रता दौड़ में जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, अपर कलेक्टर प्रदीप साहू एवं दिनेश नाग, एसडीएम श्रीकांत वर्मा, डिप्टी कलेक्टर सीमा पात्रे सहित जिले के जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ियों, नागरिकगण और युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
स्वतंत्रता दौड़ के अवसर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद ने दौड़ में शामिल सभी धावकों का उत्साह बढ़ाया और कहा कि जिस प्रकार आज के दौड़ में सभी ने उत्साह दिखाया है उसी प्रकार सभी के जीवन मे भी उत्साह, उमंग व भाईचारा बना रहे। महापौर ने देश के ऐसे सपुत जिन्होंने राष्ट्रीय एकता के लिए अपनी शहादत देकर गुलामी की बेड़ियों से आजादी दिलाई, उनको नमन किया। इस अवसर पर नगर निगम सभापति श्याम सुंदर सोनी, जिला, क्रीड़ा अधिकारी दीनू पटेल, नगर पालिक निगम एवं यातायात विभाग के अधिकारी कर्मचारी, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकारगण, व्यायाम शिक्षकगण, जिला स्तरीय अधिकारीगण, विभिन्न खेल संघो के पदाधिकारी, खिलाड़ी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो...

अभी तो ये सुरुआत हैं पिक्चर अभी बांकी हैं

अभी तो यह शुरुआत है पिक्चर अभी बाकी है नगर परिषद जैतहरी में हुए भिन्न-भिन्न अनियमिताओं की...