एल्डरमैन अफजल अली के पहल से एसईसीएल प्रबंधन आया होश में , मुख्य जनसमस्या समाधान प्रारंभ

Date:

Share post:

दीपका -: जिले के नगर पालिका दीपका क्षेत्र में लंबे समय से अनेकों समस्या बनी हुई जिसे एसईसीएल द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा था जबकि यह अधिकतर क्षेत्र एसईसीएल क्षेत्र में आते हैं । वहीं कुछ दिन पहले क्षेत्र के एल्डरमैन अफजल अली एवं युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के द्वारा एसईसीएल के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर ध्यानाकर्षण करवाया गया था , जिसके बाद एसईसीएल की ओर से सिविल अधिकारी अग्रवाल सहित क्षेत्र में बने समस्याओं कि निरीक्षण किया गया और जल्द ही इस तरह कि समस्या को हल करने का आश्वासन दिया गया जहां दिनांक 10 जनवरी 2024 को एसईसीएल प्रंबधन की वेलफेयर कमेटी कल्याण समिति के निर्देशानुसार सिविल के अधिकारी एवं एल्डरमैन अफजल व युवा कांग्रेस के पदाधिकारी सहित क्षेत्र के कॉलोनीवासियों ने मिलकर दीपका चौक से कालोनी क्षेत्र की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पहुंचे और वहां लगे हुए एंगल को गैस कटर के माध्यम से काटकर दोनों तरफ से दोपहिया वाहन के रास्ते को खोलकर आवागमन सुगम किया गया जिससे कालोनीवासियों सहित स्कूली बच्चों , बैंक , मंदिर , मस्जिद , चर्च , गुरुद्वारे एवं बुधवारी बाजार तक आने- जाने वाले सभी लोगों को राहत मिलेगी । साथ ही अफजल अली ने बताया कि इसके साथ ही क्षेत्र में और भी समस्या बनी हुई है जहां एसईसीएल प्रंबधन आश्वासन दिया है कि उसे भी जल्द पुरा किया जाएगा । इस दौरान एसईसीएल प्रंबधन एवं सिविल अधिकारियों का एल्डरमैन अफजल अली , समाजसेवक विकास सोनी , युवा कांग्रेस जिला महासचिव भरत मिश्रा , पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बालेन्द्र सिंह , आईटी सेल अध्यक्ष ग्रामीण तारकेश्वर मिश्रा , आईटी सेल शहर अध्यक्ष फैयाज अंसारी , फ्रांसिस एंथनी अनुराग पांडे , खगेश बरेठ एवं कॉलोनीवासियों ने धन्यवाद ज्ञापित करतें हुए आभार व्यक्त किया । सिविल अधिकारी अग्रवाल ने कहा है कि एक सप्ताह के अंदर ही इस मार्ग को क्रांकरीटी कर व्यवस्थित बनाकर कॉलोनीवासियों को राहत दिया जाएगा जिसके लिए निर्देश दिया गया है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...