कभी अनुष्का शर्मा के पीआर का काम संभालती थीं परिणीति चोपड़ा, बाद में बन गईं उन्हीं की कोस्टार……

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बालीवुड:-इन दिनों हर जगह परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के चर्चे हैं। राघव जहां राजनीति का बड़ा नाम हैं। तो परिणीति बॉलीवुड की क्वीन हैं। लेकिन आप जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा की लाडली बहन परिणीति चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर पीआर कंसल्टेंट की थी। परिणीति खुद अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘प्यार इम्पॉसिबल ‘ के लिए भी पीआर का काम कर चुकी हैं।

इस काम के जरिए इंड्स्ट्री से उन्हें इंट्रोड्यूस कराने वाली प्रियंका चोपड़ा ही थीं, वर्ना परिणीति चोपड़ा का सपना तो हमेशा से इंवेस्टमेंट बैंकर बनने का था। बतौर पीआर कंसल्टेंट फिल्म इंड्स्ट्री में एंट्री मिली और उसके बाद परिणीति चोपड़ा ने पर्दे के पीछे से लेकर पर्दे से आगे तक का सफर बेहद खूबसूरती से तय किया।

परिणीति चोपड़ा के करियर की शुरूआत यशराज बैनर्स के साथ हुई। इस बैनर में रहकर उन्हें फिल्में करने का मौका शुरुआत में ही नहीं मिला, बल्कि यहां वो पर्दे के पीछे रह कर बतौर पीआर कंसलटेंट फिल्म की सक्सेस की जिम्मेदारी संभालती थीं।

एक बार आस्क मी एनिथिंग सेशन के दौरान उनसे इस बारे में सवाल भी हुए, जिसके जवाब में परिणीति चोपड़ा ने कहा था कि उन्होंने यशराज बैनर्स में रहते हुए अनुष्का शर्मा के लिए फिल्म बैंड, बाजा, बारात में पीआर का काम संभाला है। उसके तीन महीने बाद में ही लेडीज वर्सेज रिक्की बहन में उन्हें अनुष्का शर्मा की कोस्टार बनने का मौका भी मिला।

पीआर कंसल्टेंट का काम करते हुए परिणीति चोपड़ा ने भी नहीं सोचा था कि वो पर्दे के आगर ऐसा शानदार काम कर सकेंगी। यशराज बैनर में उनसे मुलाकात के बाद डायरेक्टर मनीष शर्मा ने उनमें एक्टिंग की संभावनाएं देखीं।

उसके बाद डायरेक्टर मनीष शर्मा ने उनके साथ यशराज बैनर्स की तीन फिल्मों की डील साइन की और लेडीज वर्सेज रिक्की बहल से उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका मिल गया। इसके बाद परिणीति चोपड़ा का चुलबुलापन और बेबाक अंदाज फिल्मी पर्दे पर इतना हिट हुआ कि उन्हें फिल्मों पर फिल्में मिलती चली गईं।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...