कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने कोदो प्रोसेसिंग यूनिट का किया निरीक्षण

Date:

Share post:

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने कोदो प्रोसेसिंग यूनिट का किया निरीक्षण

मशीनों की कार्यक्षमता, स्वच्छता व्यवस्था एवं पैकेजिंग कार्य का बारीकी से किया अवलोकन

अनूपपुर, 4 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली तथा पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान ने आज जैतहरी विकासखंड में उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) अंतर्गत पात्र हितग्राही श्री सुयश कुमार पटेल द्वारा स्थापित कोदो प्रोसेसिंग यूनिट, फुनगा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यूनिट में कोदो की प्रोसेसिंग प्रक्रिया, उपयोग में लाई जा रही मशीनों की कार्यक्षमता, उत्पाद की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था एवं पैकेजिंग कार्य का बारीकी से अवलोकन कर निर्देश दिए कि उत्पाद की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि कोदो उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जा सके। इस दौरान उद्यानिकी विस्तार अधिकारी श्री माखनलाल प्रजापति उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री पंचोली ने कोदो प्रोसेसिंग यूनिट के संचालक श्री सुयश कुमार पटेल से यूनिट के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि यूनिट की स्थापना हेतु योजना अंतर्गत 35 प्रतिशत अनुदान प्राप्त किया गया है तथा वर्तमान में कोदो की प्रोसेसिंग कर उत्पादों को जबलपुर एवं शहडोल भेजा जा रहा है। कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक ने यूनिट के सफल संचालन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रसंस्करण इकाइयाँ स्थानीय किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर सृजित करने में सहायक सिद्ध होंगी।

इस दौरान कलेक्टर श्री पंचोली ने उद्यानिकी विस्तार अधिकारी को निर्देशित किया कि योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा आगामी समय में 10 से 15 और कोदो प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने हेतु ठोस प्रयास किए जाएं। साथ ही स्थानीय उत्पादकों का चयन कर किसानों को अधिक से अधिक प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य सूक्ष्म खाद्य उद्योगों का विकास, उन्नयन एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देना है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और वे आर्थिक रूप से सशक्त एवं समृद्ध बनेंगे। इससे जिले की आर्थिक स्थिति में भी सकारात्मक सुधार आएगा।

Related articles

आदेश की अवहेलना या मिलीभगत? अनूपपुर में श्रम जांच पर उठे गंभीर सवाल”*

अनूपपुर/इंदौर। मध्यप्रदेश शासन के श्रमायुक्त कार्यालय, इंदौर द्वारा जारी स्पष्ट निर्देशों के बावजूद अनूपपुर जिले में एक गंभीर श्रमिक...

12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने सीटू जिला समिति ने झोकी ताकत:- अनूपपुर।

अनूपपुर। सीटू नेताओं ने ताबड़तोड़ मीटिंगें कर कर्मचारियों से हड़ताल में बढ़-चढ़कर शामिल होने का आह्वान किया।...

कोरबा में रफ्तार का कहर: अनियंत्रित होकर पलटी कार, बारात जा रहे दो युवकों की मौत, दो गंभीर।.. पड़े पूरी खबर..

शुभ संकेत/कोरबा:-(प्रकाश साहू की रिपोर्ट)कोरबा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां देर रात चांपा-भारतमाला मुख्य...

कोरबा:-कटघोरा मेला में इस बार रोमांच का तड़का।.. पड़े पूरी खबर..

शुभ संकेत/कोरबा:-(प्रकाश साहू की रिपोर्ट)नगर के ऐतिहासिक कटघोरा मेले में इस वर्ष भारी उत्साह देखने को मिल रहा...
error: Content is protected !!