कोरबा : जिला प्रशासन ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 06 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि

Date:

Share post:

शुभ संकेत/कोरबा:-कलेक्टर संजीव झा की पहल पर जिला प्रशासन ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 06 मृतकों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपए की क्षतिपूर्ति सहायता राशि स्वीकृत की है। संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों के प्रतिवेदन पश्चात राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत मृतकों के परिजनों को क्षतिपूर्ति के रूप में 06 प्रकरणों में कुल 24 लाख रुपए की सहयोग राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है, जिसमें बरपाली तहसील अंतर्गत ग्राम साजापानी निवासी कलेश्वर प्रसाद अगरिया की तालाब के पानी में डूबने के कारण मृत्यु हो गई थी। इस प्रकरण में मृतक की पत्नी मोहनबाई को 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की स्वीकृति दी गई है। पोड़ी-उपरोड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम रिंगनिया निवासी श्री धनसाय की सर्पदंश के कारण मृत्यु के प्रकरण में मृतक की पत्नी सुकमनिया को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता की स्वीकृति दी गई है। पसान तहसील अंतर्गत ग्राम कर्री निवासी राजकुमार चौधरी की तालाब में डूबने से मृत्यु के प्रकरण में उनकी पत्नी सुशीला को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता की स्वीकृति प्रदान की गई है। पाली तहसील अंतर्गत ग्राम लाफा निवासी मुकेश यादव की सर्पदंश से मृत्यु प्रकरण में मृतक के पिता भागवत राम यादव को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। पोड़ी-उपरोड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम घोसरा निवासी श्रीमती सोनकुंवर की मधुमक्खी के काटने से मृत्यु के प्रकरण में मृतका की पुत्री सनकुंवर को चार लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। पसान तहसील अंतर्गत ग्राम कुम्हारी दर्री निवासी मनीसिंह की सर्पदंश से मृत्यु के प्रकरण में मृतक की पत्नी सोनम को चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

Related articles

डेली मार्केट पर प्रशासन का साफ रुख, जहाँ था मार्केट वहीं रहेगा — ज्योत्सना टोपों

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद् गठन के बाद संसाधनों एवं मेन पावर...

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...

स्वास्थ्य विभाग ही बन गया है प्रदेश की जनता की जान का दुश्मन : माकपा

भोपाल l जिस स्वास्थ्य विभाग पर प्रदेश की जनता के जीवन की रक्षा करने की जिम्मेदारी है, भाजपा...

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...