कोरबा:-युवा मोर्चा उरगा मंडल द्वारा भैसमा उपतहसील को नवीन तहसील बनाने कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन

Date:

Share post:

कोरबा :- राजस्व विभाग द्वारा ग्राम भैसमा में उपतहसील लगभाग 30 वर्ष से स्थापित है, इसके अंतर्गत बहुत से ऐसे गाँव आते है जिन्हें नकल इत्यादी निकलवाने अथवा अन्य आवश्यक दस्तावेज के लिए तहसील में काम पडने पर 2-3 बार साधन बदल कर भारी असुविधा के साथ कोरबा तहसील जाना पड़ता है जिससे आमजन को आर्थिक और कीमती समय दोनों का नुकशान उठाना पड़ता है। भारतीय जनता युवा मोर्चा उरगा मंडल अध्यक्ष किशन साव ने बताया कि भैसमा को पूर्ण तहसील बनाये जाने पर यह आमजनों के लिए सुविधा जनक हो जायेगी तहसीलदार के साथ-साथ कर्मचारियों की संख्या भी बढेगी और प्रकरणों का निबटारा भी अविलम्ब होगा | इसके अलावा ग्राम तिलकेजा, पहन्दा, सराईडीह, पताढ़ी और उरगा की दुरी भैसमा से लगभग 5-7 किलोमीटर है तथा ये ग्राम कोरबा विकाश खण्ड के अंतर्गत ही आते है अतः इन ग्रामों को भैसमा तहसील में ही शामिल किया जाये।

जनहित को ध्यान में रखते हुये भाजपा युवा मोर्चा उरगा मंडल से अध्यक्ष किशन साव, महामंत्री शुभम हलवाई, प्रचार प्रसार प्रमुख अशोक प्रजापति ने कलेक्टर से मिलकर ज्ञापन सौंपा।

नरेश पटेल की रिपोर्ट

Related articles

बाकी मोगरा:-थाना बाकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देवरी में चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से 14 मास्टर चाबियां बरामद….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट)कोरबा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न सक्ती। भोथिया क्षेत्र स्थित मणिका...

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...
error: Content is protected !!