बांकी मोंगरा(घुड़देवा) -: जिला कोरबा के उपनगरी क्षेत्र बांकीमोंगरा अन्तर्गत घुड़देवा खेल मैदान में वार्ड क्रमांक 64 घुड़देवा पार्षद पवन गुप्ता की अथक प्रयास से पिछले कई वर्षों से अनेक प्रकार की खेलकूद व कार्यक्रम की आयोजन करते आ रहे हैं इसी कड़ी में दिनांक 21 अगस्त को डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन साईं क्लब घुड़देवा के तत्वधान में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ दिनांक 21 अगस्त 2023 को हुआ वहीं फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन 24 अगस्त को शाम 4:00 बजे किया जाएगा । फुटबॉल प्रतियोगिता शुभारंभ में मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम कोरबा सभापति श्याम सुंदर सोनी हुए शामिल साथ ही पूर्व एल्डरमैन परमानंद सिंह , वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय विश्वास घुड़देवा वार्ड पार्षद पवन कुमार गुप्ता सहित क्षेत्र के नगरवासी शामिल हुए वही फुटबॉल प्रतियोगिता शुभारंभ विश्वास क्लब बांकीमोंगरा एवं डीएनसी बल्गी के बीज खेलाकर किया गया । पार्षद पवन कुमार गुप्ता ने आम जनताओं से अपील की है यह फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन दिनांक 24 अगस्त को किया जाएगा जिसमें अधिक से अधिक संख्या में आकर फुटबॉल खेल का आनंद उठाएं एवं फुटबॉल खिलाड़ियों का मनोबल बढा़ए।
डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन साईं क्लब घुड़देवा के तत्वाधान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ , 24 को होगा समापन
Date:


