प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित

Date:

Share post:

कोरबा -: प्रधानमंत्री सूक्ष्म उद्योग उन्नयन योजना अंतर्गत सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम के लिए हितग्राहियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना में सभी प्रकार के खाद्य सामग्री उदाहरण के तौर पर वनोपज पर आधारित निर्मित उत्पाद, चना-मुर्रा, भुजिया, पेठा, पापड़, आचार, बड़ी नमकीन, मिक्चर, बेकरी का निर्माण, राईस मिल, कोदो मिल, पोहा मिल, आटा चक्की, मसाला उद्योग इत्यादि को योजना के तहत् लाभ प्रदान किया जाएगा। योजनांतर्गत आवेदन के लिए उद्यमी की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। परियोजना लागत का 10 प्रतिशत स्वयं उद्यमी का अंशदान होगा। उद्यमियों को परियोजना लागत का 35 प्रतिशत अनुदान की पात्रता होगी। आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, पेनकार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक के साथ आवेदन करें। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय, महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोरबा (छ0ग0) में कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं। इसमें हितग्राहियों को वेबसाइट http://pmfme.mofpi.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र कोरबा ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण एकल उद्यमी, एफपीओ, स्वसहायता समूह एवं सहकारिता को बैंक के माध्यम से क्रेडिट लिक्ड पूंजी सब्सिडी दिया जाना है, जिसके तहत् नवीन एवं मौजूदा दोनों उद्यमी को पात्र परियोजना लागत की 35 प्रतिशत की दर से क्रेडिट लिक्ड पूंजी सब्सिडी परंतु अधिकतम 10 लाख रूपए दिये जाने का प्रावधान है। हितग्राही का स्वयं का योगदान 10 प्रतिशत होगा और शेष राशि बैंक से ऋण दिया जाएगा।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो...

अभी तो ये सुरुआत हैं पिक्चर अभी बांकी हैं

अभी तो यह शुरुआत है पिक्चर अभी बाकी है नगर परिषद जैतहरी में हुए भिन्न-भिन्न अनियमिताओं की...