
*थाना रामनगर
पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगनाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा श्री नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में थाना रामनगर पुलिस द्वारा न्यायालय के वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया गया।
गत रात्रि थाना रामनगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में *कॉम्बिंग गश्त* के दौरान न्यायालय से जारी वारंटों की तामील करते हुए कुल 03 स्थायी गिरफ्तारी वारंट, 01 वसूली वारंट (पत्नी के भरण-पोषण संबंधी) तथा 02 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए।
स्थायी वारंटी
1. पप्पू चौधरी पिता अंगद चौधरी, निवासी सेमरा — धारा 13 जुआ एक्ट
2. पूरन प्रसाद उर्फ गंगा कॉल पिता सोहनलाल कॉल, निवासी राम मंदिर — धारा 323, 506, 34 भादवि
3. सम्राट कॉल पिता शंकर कॉल, निवासी आरटीओ बैरियर रामनगर — धारा 13 जुआ एक्ट
वसूली वारंटी
1. भुवनेश्वर केवट पिता लोकनाथ केवट, निवासी आमडाड — (पत्नी के भरण-पोषण संबंधी प्रकरण)
गिरफ्तारी वारंट
1. रवि प्रकाश केवट पिता सुंदरलाल केवट, निवासी रेवउदा — धारा 13 जुआ एक्ट
2. छबलु बंसल पिता भोगीलाल बंसल, निवासी आमडाड — धारा 13 जुआ एक्ट
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुमित कौशिक, एएसआई विनोद नाहर, एचसी खलखो, आरक्षक अमित पटेल, अनुराग भार्गव, अनुराग सिंह, भानुप्रताप एवं सुशील की सराहनीय भूमिका रही।


