दिनांक : 17.10.2025 *अनूपपुर पुलिस की बड़ी सफलता* *थाना बिजुरी पुलिस द्वारा बुजुर्ग के साथ १० लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी दंपत्ति की गिरफ्तारी

Date:

Share post:

 

दिनांक : 17.10.2025

*अनूपपुर पुलिस की बड़ी सफलता*

*थाना बिजुरी पुलिस द्वारा बुजुर्ग के साथ १० लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी दंपत्ति की गिरफ्तारी *

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के निर्देशन पर गंभीर अपराधों में लिप्त अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाकर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है जिसके अनुपालन में धोखाधड़ी के मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी बिजुरी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम एवं सायबर सेल की संयुक्त कार्रवाई के दौरान तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी दम्पति को गिरिफ्तार किया गया है

मामले का संक्षिप्त जानकारी इस प्रकार है कि
थाना बिजुरी में फरियादी राजकुमार महरा पिता स्व. बिरझू महरा उम्र 60 वर्ष निवासी मोहरी हाल पौराधार द्वारा दिनांक 01.10.2025 को एक लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई कि योगेश चन्द्रा एवं उसकी पत्नी हेमा चन्द्रा, मनोज गुप्ता के साथ मिलकर पीएफ फण्ड निकलवाने की प्रवंचना कर छल एवं धोखाधड़ी कर फरियादी से ₹9.44 लाख रुपये हड़प लिए गए हैं।घटना विवरण पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 420, 406, 120-बी भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना में आरोपीयों के विरुद्ध आरोप प्रमाणित पाए गए तो
प्रकरण के आरोपी योगेश चन्द्रा पिता स्व. आनंदराम चन्द्रा उम्र 39 वर्ष और हेमा चन्द्रा पति योगेश चन्द्रा उम्र 31 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा प्रकरण से संबंधित दस्तावेजी साक्ष्य जप्त किए गए हैं और गिरिफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया है तथा आरोपी मनोज गुप्ता की तलाश जारी है।यह उल्लेखनीय है कि आरोपी दम्पति फरियादी बुजुर्ग कालरी कर्मचारी का नाती है जिसने अपने नाना के अनपढ़ और बुजुर्ग होने का फायदा उठाकर उसके साथ धोखा धड़ी की गई है /

कार्रवाई में योगदान

यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम, एसडीओपी कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिजुरी निरी. विकास सिंह, उप निरीक्षक विपुल शुक्ला, आरक्षक विश्वजीत चालक आरक्षक कर्मजीत सिंह तथा सायबर सेल के प्रआर राजेन्द्र अहिरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...