दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर 10 नवंबर को सुनवाई, NHRC ने चार राज्यों के मुख्य सचिवों को किया तलब

Date:

Share post:

देश:-दिल्ली और एनसीआर में खतरनाक स्तर पर पहुंच चुके प्रदूषण के मसले पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर हुई है। कोर्ट ने इस याचिका को स्वीकार भी कर लिया है। आवेदन में दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण घटाने के तरीकों पर निर्देश देने की मांग की गई है।

सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के लिए 10 नवंबर की तारीख तय की है।

वहीं, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर चिंता जताई है। मानवाधिकार आयोग ने वायु प्रदूषण को रोकने के लिए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व उत्तर प्रदेश की सरकारों द्वारा उठाए गए कदमों पर नाखुशी जाहिर की है। वहीं, आयोग ने इस मुद्दे पर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के मुख्य सचिवों को 10 नवंबर को तलब किया है।

याचिका में स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी-निजी कार्यालयों में डिजिटल माध्यम से कामकाज का निर्देश देने की भी मांग की गई है। वकील ने आरोप लगाया कि प्रदूषण की समस्या हर साल पैदा होती है। दिल्ली-एनसीआर में धुंध की वजह से जीवन और स्वतंत्रता पर गंभीर खतरा है।

याचिका में कहा गया कि मामला गंभीर चिंता का है, जिसके लिए कोर्ट के तत्काल हस्तक्षेप की जरूरत है। याचिका में पराली जलाने के कारण होने वाले वायु प्रदूषण संकट से निपटने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति की नियुक्ति की मांग की गई है।

इसमें कहा गया है कि स्मॉग-टावरों की स्थापना, वृक्षारोपण अभियान, किफायती सार्वजनिक परिवहन, आदि सहित प्रदूषण को कम करने के लिए आवश्यक उपाय करने के लिए प्रत्येक राज्य को एक आदेश या दिशानिर्देश जारी करें।

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...