दो माह का राशन एक मुश्त मिलेगा अप्रैल में

Date:

Share post:

कोरबा -: सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत राशन कार्डधारियों को अप्रैल एवं मई माह का एक मुश्त राशन अप्रैल माह में मिलेगा। इस संबंध में कलेक्टर द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।
कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा कोरबा से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के कस्टम मिलिंग के पश्चात् चांवल उपार्जन के लिए गोदामों में पर्याप्त स्थान की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं सार्वभौम पीडीएस अंतर्गत सभी प्रचलित राशन कार्ड धारियों को माह अप्रैल एवं मई 2023 हेतु पात्रता अनुसार चांवल का वितरण अप्रैल महीने में ही किया जाएगा।
कलेक्टर द्वारा एक मुश्त खाद्यान्न वितरण समय पर किए जाने हेतु ग्राम पंचायत एवं नगरीय क्षेत्रांे के उचित मूल्य दुकानों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। माह अप्रैल में दुकानों में नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा भण्डारित खाद्यान्नों का भौतिक सत्यापन निगरानी समिति के माध्यम से कराने एवं भण्डारित खाद्यान्न का किसी प्रकार से अफरा-तफरी एवं व्यपवर्तन न हो, यह भी सुनिश्चित करने कहा गया है। राशन कार्डधारियों को दो माह का खाद्यान्न एक मुश्त वितरण किए जाने के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। चांवल को छोड़कर शेष राशन सामग्री नमक, शक्कर, केरोसिन एवं चना का वितरण माहवार पात्रता अनुसार ही किया जाएगा।
जिले के प्रत्येक उचित मूल्य दुकान हेतु चांवल उत्सव की तिथि का निर्धारण कर उत्सव के दिन राशन कार्डधारियों को दो माह का चांवल वितरण करने निर्देशित किया गया है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...

स्वास्थ्य विभाग ही बन गया है प्रदेश की जनता की जान का दुश्मन : माकपा

भोपाल l जिस स्वास्थ्य विभाग पर प्रदेश की जनता के जीवन की रक्षा करने की जिम्मेदारी है, भाजपा...

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...