पत्रकारों पर झूठा आरोप लगाने वाले भाजपा पार्षद दिलीप दास के खिलाफ पत्रकारों ने थाने में की शिकायत, कानूनी कार्रवाई की मांग

Date:

Share post:

बांकीमोंगरा -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के भाजपा पार्षद व पीआईसी सदस्य दिलीप दास द्वारा पत्रकारों पर झूठा आरोप लगाने और मानसिक प्रताड़ना देने का मामला गरमा गया है । पत्रकारों ने कुसमुंडा थाना पहुंचकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर लिखित शिकायत  कराई है ‌।

शिकायतकर्ताओं में प्रमुख रूप से विकास सोनी (एनए छत्तीसगढ़ न्यूज़ रिपोर्टर व छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ बांकीमोंगरा इकाई उपाध्यक्ष), ओम प्रकाश पटेल (सीजी ई-खबर पोर्टल प्रमुख संपादक व सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ जिला सचिव), अमर भारद्वाज (डीएम इंडिया न्यूज़ कोरबा जिला ब्यूरो प्रमुख) सहित अन्य पत्रकार शामिल रहे । सभी पत्रकारों ने एकजुट होकर थाना पहुंच कर दिलीप दास के खिलाफ कार्रवाई की मांग की ।

क्या है मामला?
दरअसल, 4 जुलाई 2025 को भाजपा पार्षद दिलीप दास ने एक लिखित शिकायत में आरोप लगाया था कि कुछ पत्रकार उनके खिलाफ झूठी खबरें चला कर पैसे वसूलने का प्रयास कर रहे हैं । उनका आरोप था कि इन पत्रकारों ने गलत मंशा से उनके खिलाफ खबरें प्रसारित कीं ।

लेकिन पत्रकारों का दावा है कि उन्होंने 2 जुलाई 2025 को वार्ड क्रमांक 25, गेवरा बस्ती में हो रहे घटिया सीसी रोड निर्माण को लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग की थी ‌। रिपोर्ट में सड़क निर्माण में घटिया सामग्री, मानकों की अनदेखी, सड़क की मोटाई में भारी अंतर और वाइब्रेटर मशीन के इस्तेमाल न किए जाने जैसे गंभीर मुद्दे उजागर किए गए थे ।
स्थानीय नागरिकों और मजदूरों के बयानों के अनुसार वीडियो फुटेज, फोटो और अन्य सबूत भी एकत्रित करते हुए समाचार में प्रकाशित किए गए थे ।

रिपोर्ट में ठेकेदार के तौर पर दिलीप दास का नाम सामने आया था, जो वार्ड क्रमांक 23 के पार्षद भी हैं और नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में पीआईसी सदस्य भी । इस पर दिलीप दास ने उल्टा पत्रकारों पर ही झूठा आरोप लगाया ।

पत्रकारों का कहना:
पत्रकारों का साफ कहना है कि उन्होंने जनता के हक में सच्चाई उजागर की है, इसके जवाब में उन पर झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि धूमिल करने और मानसिक प्रताड़ना देने का प्रयास किया जा रहा है ।
उन्होंने थाना में दिए आवेदन में मांग की है कि दिलीप दास के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी जनप्रतिनिधि सच दिखाने वाले पत्रकारों को दबाने की कोशिश न कर सके ।

क्या बोले सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ व छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्यों ने
स्थानीय पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन इस मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं करता, तो पत्रकार संगठन आंदोलन की राह अपनाएगा ।

अब निगाहें प्रशासन पर:
इस मामले ने बांकीमोंगरा की राजनीति और पत्रकारिता जगत में हलचल मचा दी है । अब देखना है कि पुलिस व प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाते हैं । इस कार्यक्रम सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ व छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ बांकीमोंगरा इकाई विभिन्न पत्रकारगण उपस्थित ।

तथ्य:

रिपोर्टिंग में लगाए गए सभी आरोपों के साथ सबूत मौजूद हैं।

दिलीप दास वार्ड क्रमांक 23 का पार्षद व पीआईसी सदस्य हैं ।

पत्रकारों ने सामूहिक रूप से शिकायत दर्ज कराई है ।

न्याय की मांग तेज़ हो गई है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...