फरसवानी के युवा समाजसेवी राकेश श्रीवास करेंगे मृत्यु पश्चात देहदान, कराया पंजीयन।

Date:

Share post:

अपना सम्पूर्ण जीवन जनसेवा को करेंगे समर्पित।

समाजसेवी राकेश ने दिया समाज में देहदान की प्रेरणा।



करतला 🙁रवि कुमार की रिपोर्ट): ग्राम पंचायत फरसवानी के आश्रित ग्राम संजयनगर निवासी निःस्वार्थ सेवा संस्थान (NGO) के अध्यक्ष राकेश श्रीवास ने जनहित में एक बड़ा कदम उठाया हैं। राकेश श्रीवास ने मृत्यु के पश्चात् अपना देह जलाने के बजाए मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए समर्पित कर दिया है जिससे भविष्य में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों को प्रायोगिक तौर पर चिकित्सा पद्धति सीखने में सुविधा हो सकेगा। राकेश ने इसके लिए नेशनल ऑर्गन एवं टिसू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन को अपना देह दान संबधित जरुरी पंजीयन पूर्ण कर लिया है। आपको बता दे कि राकेश श्रीवास पिछले 10 वर्षों से समाजसेवा कार्यों से जुड़े हुए है जिन्होंने हजारों मरीजों को रक्तदान ग्रुप के माध्यम से निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया है जिसमें गर्भवती माताओं सहित सिकलिन के मरीज सामिल है। साथ ही गौसेवा ग्रुप के माध्यम से निरंतर बीमार और घायल पशुओं का ईलाज करते है। पर्यावरण के क्षेत्र में प्रतिवर्ष हजारों वृक्षों का रोपण निःस्वार्थ सेवा संस्थान (NGO) के माध्यम से अलग- अलग गावों में किया जाता है। देहदान करने पर राकेश के परिजनों ने खुशी जताई है तथा जनसेवा में निरंतर लगकर अपने गांव, देश और प्रदेश का नाम रौशन करने की शुभकामनाएं दी है।

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...