शुभ संकेत अनूपपुर :
अनूपपुर 22 सितम्बर 2025/ जिले में स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड एवं जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद अनूपपुर द्वारा ‘फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज’ थीम के अंतर्गत रविवार को साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ नगरपालिका परिषद अनूपपुर की उपाध्यक्ष श्रीमती सोनाली तिवारी एवं पार्षद श्रीमती रेनू सोनी द्वारा हरी झंडी दिखाकर शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर से किया गया। रैली का समापन पीएम कॉलेज आफ एक्सीलेंस शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में हुआ। रैली में स्वास्थ्य, शिक्षा, उच्च शिक्षा, महिला एवं बाल विकास तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन शामिल हुए।


