बलगी:-श्री शिव संकटमोचन हनुमान मंदिर बलगी में प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न

Date:

Share post:

शुभ संकेत/कोरबा: आज प्रथम श्रावण सोमवार के सुअवसर पर श्री शिव संकटमोचन हनुमान मंदिर बलगीखार में भगवान शिव जी का प्राण प्रतिष्ठा एवं भगवान बजरंगबली के मंदिर का प्रतिस्थापना किया गया है। इस मंदिर परिसर में 10 अगस्त 2021 को भगवान बजरंगबली जी का मंदिर बनाकर प्राण प्रतिष्ठा किया गया था। धीरे धीरे मंदिर लोगों के आस्था का केंद्र बनते गया, जिसे देखते हुए सार्वजनिक सर्वसम्मति से मंदिर का विस्तारीकरण करने का विचार किया गया। जिसे मूर्त रुप देते हुए दिनांक 03 अप्रैल 2023 को चबूतरा निर्माण एवं विस्तारीकरण का नींव रखा गया। मंदिर निर्माण हेतु जन समुदाय से सहयोग राशि सहित विभिन्न कार्यों हेतु निर्माण सामग्री स्व स्फूर्त रूप से प्राप्त हुआ। जिसके फलस्वरूप 03 महीने 07 दिन के अथक प्रयास एवं जन समुदाय के परस्पर सहयोग तथा तत्परता से मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ। जिसका प्राण प्रतिष्ठा समारोह आज दिनांक 10 जुलाई 2023 को संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य पुरोहित आदरणीय श्री संतोष शर्मा जी थे, साथ में उनके सहयोगी आदरणीय श्री सुरेन्द्र दुबे जी थे, जिनके कुशल मार्गदर्शन में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के सुअवसर मंदिर निर्माण समिति से डॉ अशोक स्वर्णकार, प्रमोद शर्मा, रमेश श्रीवास, मनोज सोनी, अश्वनी सिंह राजपूत, परमानंद साहू, विकास अग्रवाल, शिव साहू, इन्द्रनारायण जायसवाल उपस्थित थे। साथ ही ग्राम के गणमान्य नागरिक सत्यवान श्रीवास, लाला प्रसाद साहू, धर्मेश शर्मा, राजेश बीबे, उमाशंकर थवाईत, मोनू अग्रवाल, दीपक श्रीवास, राकेश साहू, नितेश सारथी, धैर्य साहू, भारती सोनी, नेहा राजपूत, ममता साहू, सुषमा साहू, पुष्पा सिंह, करिश्मा यादव, आरती कंवर, अंजली सूर्यवंशी, साक्षी राठौर, धानी सोनी, उपस्थित थे।

कोरबा से इंद्रनारायण की खास रिपोर्ट

Related articles

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी अनूपपुर 13 मई 2026/ मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा...

राजनगर बना पशु तस्करों का ‘सेफ जोन’, बल्लू और साजिद की जोड़ी ने पुलिस को दी खुली चुनौती!*

*अनूपपुर (राजनगर)। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में इन दिनों कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए पशु तस्करी...

डेली मार्केट पर प्रशासन का साफ रुख, जहाँ था मार्केट वहीं रहेगा — ज्योत्सना टोपों

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद् गठन के बाद संसाधनों एवं मेन पावर...

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...