अनूपपुर जिला ब्यूरो महेश प्रजापति की रिपोर्ट जिला अनूपपुर के बीडी राठौर का शिकायत जनसुनवाई में कलेक्टर महोदय को जांच के लिए लिखे पत्र जैतहरी ब्लॉक के 















अन्तर्गत बेलिया से जैतहरी मार्ग नं. 4 कि.मी. व पुल/पुलिया 11 नग एवं आमाडाण्ड से गूजर नाला मार्ग लं. 2.50 कि.मी. व पुल/पुलिया 7 नग दोनों सड़क निर्माणाधीन मार्ग निर्माण कार्य के लिए राज्य शासन द्वारा बेलिया से जैतहरी लागत राशि 408.74 (चार करोड़ आठ लाख चौहत्तर हजारा रूपये) एवं आमाडाण्ड से गूजर नाला मार्ग की लागत राशि 183.71 (1 करोड़ तिरासी लाख इक्हत्तर हजार रूपये) योग्य राशि 592.45 (पाँच करोड़ बान्वे लाख पैतालीस हजार रूपये) की स्वीकृति लोकनिर्माण विभाग के विभागी मद से की गई है।
जिसके निर्माण में विभाग के अधिकारियों की मिली भगत व सांठ-गांठ से ठेकेदार श्री मेसर्स जे.एन. आर. कन्सट्रक्शन द्वारा घटिया स्तर का सड़क व पुल/पुलिया का निर्माण कार्य कियाउक्त मार्ग बेलिया से जैतहरी सड़क कार्य का जो निर्माण कार्य कराया गया है वह प्राक्लन (Estimate) में किए गए प्रावधानों के विपरीत अत्यंत घटिया दर्जे का सामाग्री लगाया जा रहा है तथा बजरी/गिट्टी के पहले मिट्टी में कोई मजबूत आधार/बेस नहीं बनाया गया है, सीधे तौर पर मिट्टी के ऊपर घटिया निम्न स्तर का डामर बिछा दिया गया है। जो सड़क के बीचो-बीच अनगिनत जगहों में पूरी तरह टूटकर दरार हो चुका है। (मौके स्थल का फोटोग्राफ्स संलग्न है।कि उक्त मार्ग में विभाग व ठेकेदार के द्वारा कराए जा रहे निर्माणाधीन सड़क को एकतरफ से बनाते आगे आ रहे हैं और वहीं दूसरी तरफ सड़क टूटते जा रही है जिसमें अभी हाल के दिनों में ठेकेदार के द्वारा डामरीकृत मार्ग में मरहम-पट्टी बंधाई का भी कार्य किया जा रहा है। (मौके स्थल का फोटोग्राफ्स संलग्न है कि उक्त सड़क निर्माण में जितने भी पुल/पुलिया का निर्माण किया गया है वह अत्यंत घटिया निम्न स्तर की सामादियों से बनाया गया था जो प्राक्कलन (Estimate) में दिए गए प्रावधानों के अनुसार न बनाकर लीपा-पोती किया गया है जो कई पुल/पुलिया के दीवाल के बीचों-बीच दरारें पड़ गया है और टूट चुका है जिसे बने हुए अभी 1 वर्ष भी नहीं हुआ है। (मौके स्थल का फोटोग्राफ्स संलग्न है।)ठीक इसी प्रकार आमाडाण्ड से गूजर नाला मार्ग का भी निर्माण उक्त ठेकेदार के ही द्वारा किया गया है जो पुल/पुलिया में दरारें (Crack) हो गया है जो अभी आने वाले बरसात में किसी भी समय टूट सकता है। और अभी उक्त पुल/पुलिया को बनाए 4-5 माह हो रही है। (मौके स्थल का फोटोग्राफ्स संलग्न है।)
इस तरह उपरोक्त दोनों मार्गो के घटिया/निम्न स्तर के निर्माण कार्य में विभागीय अधिकारियों कार्यपालन यंत्री, संबंधित एस.डी.ओ. एवं उपयंत्री व ठेकेदार श्री मेसर्स जे.एन.आर. कन्सट्रक्शन के साथ सांठ-गांठ व मिली भगत करके शासन के पैसे का बंदरबांट किया जा रहा है।


