बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने विभिन्न स्थानों पर किया मां नवदुर्गा जी के दर्शन

Date:

Share post:

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट)-: शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर, बांकीमोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने क्षेत्र के विभिन्न वार्डों और स्थानों में स्थापित मां नवदुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि के लिए कामना की।

सर्वप्रथम पालिका अध्यक्ष घुड़देवा में स्थित शिव मंदिर पहुंचकर मंदिर परिसर में मातारानी का दर्शन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

जिसके बाद बांकीमोंगरा में स्थित गायत्री मंदिर पहुंचकर हवन पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

तत्पश्चात बांकीमोंगरा के बाकी 2 नंबर में विराजे मां नवदुर्गा जी का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके बाद बांकीमोंगरा के मुख्य स्थित मॉं सिद्धिदात्री मंदिर पहुंचकर मॉं सिद्धिदात्री माता का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त एवं समिति के सदस्यों से मुलाकात किया।
एवं गजरा दशहरा मैदान के समीप विराजे मां नवदुर्गा जी का दर्शन कर पूजा अर्चना किया एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

अध्यक्ष श्रीमती झा ने अपने भ्रमण के दौरान, सजाए गए दुर्गा पंडालों का दौरा किया और वहां मौजूद समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने पंडालों में चल रही धार्मिक गतिविधियों का अवलोकन किया और मां अंबे का आशीर्वाद प्राप्त किया।

भ्रमण और आशीर्वाद
श्रीमती झा का यह दौरा नवरात्रि के दौरान धार्मिक आस्था और जनसंपर्क दोनों का हिस्सा रहा। उन्होंने इस दौरान क्षेत्र की जनता की आस्था और उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा जी का यह पर्व हमें सकारात्मकता और शक्ति प्रदान करता है। इस दौरान विभिन्न स्थानों के मंदिर समिति के सदस्यों ने श्रीमती सोनी कुमारी झा व विकास झा का श्रीफल व चुनरी भेंटकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष के साथ भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा शामिल रहे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...