बांकीमोंगरा में विकास झा व वार्ड पार्षद ने फिता काटकर व श्रीफल तोड़कर शुभारंभ किया 7 दिवसीय बच्चों का मेला

Date:

Share post:

बांकीमोंगरा -: जिले के नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अन्तर्गत विभिन्न वार्डों में व विभिन्न क्षेत्रों में अलग अलग स्तर से गजानंद स्वामी विराजे हुए हैं। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 17 घुड़देवा के दुर्गा पंडाल में भी श्री गणेश जी विराजे हैं, जहां पूर्व पार्षद पवन गुप्ता व घुड़देवा वासियों के सहयोग से गणेश चतुर्थी के अवसर पर छोटे छोटे बच्चों के लिए मेला का आयोजन किया गया है, जिसमें विभिन्न प्रकार की झुला लगाया गया है। यह मेला का आयोजन 7 दिवसीय के लिए आयोजित किया गया है।
जिसका शुभारंभ रविवार को नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्ष पति व भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा व क्षेत्र के पार्षद श्रीमती रुबी गुप्ता द्वारा फिता काटकर व श्रीफल तोड़कर किया गया।
तत्पश्चात विकास झा व अन्य ने श्री गणेश जी का पूजा अर्चना कर नगर के लोगों के लिए खुशहाली व मंगल कामना किये। साथ ही इस मेला का आयोजन के लिए पूर्व पार्षद पवन गुप्ता सहित उनके सहयोगियों का सहरानीय पहल बताया। विकास झा ने कहां कि हम सब मिलकर बांकीमोंगरा नगर को सर्वश्रेष्ठ नगर पालिका बनाने का काम करेंगे और पालिका में कर्मचारी व समान आने के पश्चात एक- एक काम को तेजी से किया जाएगा।

इस दौरान मुख्य रूप से वार्ड क्रमांक 17 घुड़देवा पार्षद श्रीमती रुबी गुप्ता , पूर्व एल्डरमैन परमानंद सिंह , सुरेश चौधरी , प्रशनना नायक , नितेश गुप्ता , नीरज राज , दीपक राज , मंयक चौहान , राहुल केंवट , शुभम गुप्ता , प्रकाश झा , प्रमोद खांडे , मुकेश झा, अनूपम दास, श्रीमती गौरी केंवट व कई महिलाएं सहित वार्डवासी शामिल रहे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...