बारिश से शुक्लाखार शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय की हालत बदहाल, एक ही कक्षा में बैठकर पढ़ने को मजबूर बच्चे ।

Date:

Share post:

शुभ संकेत/कोरबा:-(विनोद साहू की रिपोर्ट) शुक्लाखार (मोगरा ग्राम पंचायत): लगातार हो रही बारिश ने मोगरा ग्राम पंचायत के शुक्लाखार स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय की स्थिति को बेहद खराब कर दिया है। विद्यालय भवन की छत कई स्थानों से टपक रही है, जिससे बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

जानकारी के अनुसार, पानी के रिसाव को रोकने के लिए छत के कुछ हिस्सों पर प्लास्टिक बिछाई गई है, लेकिन यह अस्थायी व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है। स्थिति यह है कि अधिकांश कक्षाओं में पानी टपकने के कारण सभी विद्यार्थियों को एक ही कक्षा में बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। वहीं कुछ बच्चों को मजबूरी में बरामदे में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है।

विद्यालय के प्राचार्य योगेश पांडे ने बताया कि बारिश के दौरान कई बच्चे भीगकर स्कूल पहुंचते हैं, जिससे अभिभावक भी नाराजगी जताते हुए स्कूल पहुंचकर शिकायत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय भवन की मरम्मत को लेकर संबंधित अधिकारियों और ग्राम पंचायत के सरपंच को पहले ही सूचना दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्रामीणों और अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि विद्यालय भवन की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई सुरक्षित और बेहतर वातावरण में हो सके तथा उन्हें बारिश के बीच इस तरह की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

      Related articles

      राष्ट्रवीर दुर्गादास हाई स्कूल गोरसी में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

       अनूपपुर जैतहरी गोरसी। राष्ट्रवीर दुर्गादास हाई स्कूल गोरसी में 80वां स्वतंत्रता...

      🇮🇳 गांधी चौक में शान से लहराया तिरंगा जय सिंह अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को किया नमन ।

      शुभ संकेत/कोरबा:-देशभर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में...

      AM81%15 अगस्त की तीन तस्वीरें... और अनूपपुर की सरकारी व्यवस्था का आईना.... पहली तस्वीर जैतहरी नगर परिषद की...

      बांध में छलांग लगाते ही तेज बहाव में बहा युवक, तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम ।

      शुभ संकेत/कोरबा:- मिनीमाता हसदेव बांगो बांध इन दिनों लगातार बारिश के चलते उफान पर है। बांध के 7...