बिलासपुर:-कोटा ब्लॉक के चंगोरी में किया गया ईवीएम मशीन का प्रदर्शन

Date:

Share post:

मशीन से मतदान करने की प्रक्रिया से अवगत हुए ग्रामीण

शुभ संकेत/बिलासपुर:-भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता के लिए जिले के विकासखण्डों में ईवीएम प्रदर्शन वैन के माध्यम से ईवीएम मशीनों का प्रदर्शन किया जा रहा है। कोटा ब्लॉक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चंगोरी में क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए ईवीएम मशीन का प्रदर्शन कर मशीन की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में ईवीएम प्रदर्शन वैन के द्वारा गांव-गांव एवं हाट बाजारों में घुम-घुमकर लोगों को जागरूक कर रहे है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने इसका वैसे ही इस्तेमाल करके देखा जैसे कि वे वास्तविक मतदान के दौरान करेंगे। मशीनो के संबंध में लोगों की जिज्ञासा एवं भ्रांतियों का समाधान किया जा रहा है। गौरतलब है कि आगामी विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए जिले के आम नागरिकों के बीच स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किये जा रहे है। साथ ही प्रदर्शन वैन के माध्यम से ईवीएम मशीनों से संबंधित पूरी जानकारी लोगों को प्रदान की जा रही है।

Related articles

राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

अभिशंख एवं स्तुति जायसवाल के परिणय अवसर पर दी शुभाशीष अनूपपुर 13 मई 2026 / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी अनूपपुर 13 मई 2026/ मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा...

राजनगर बना पशु तस्करों का ‘सेफ जोन’, बल्लू और साजिद की जोड़ी ने पुलिस को दी खुली चुनौती!*

*अनूपपुर (राजनगर)। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में इन दिनों कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए पशु तस्करी...

डेली मार्केट पर प्रशासन का साफ रुख, जहाँ था मार्केट वहीं रहेगा — ज्योत्सना टोपों

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद् गठन के बाद संसाधनों एवं मेन पावर...