बिलासपुर : सचिव श्रीमती आबिदी ने किया लाईवलीहुड कॉलेज का निरीक्षण

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कौशल विकास विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी ने आज बिल्हा विकासखण्ड के जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज निपनिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्रीमती आबिदी द्वारा कॉलेज में प्रशिक्षणरत बेरोजगारी भत्ता प्राप्त हितग्राहियों से बातचीत की। उन्होंने प्रशिक्षण उपरांत प्राप्त होने वाले रोजगार एवं स्वरोजगार के संबंध में प्रशिक्षणार्थियों से चर्चा की। स्वरोजगार हेतु विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त होने वाले ऋण की जानकारी हितग्राहियों को देने हेतु महाविद्यालय में कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान राज्य कार्यालय से उपमुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रमोद साहू, आजीविका महाविद्यालय के प्राचार्य, सहायक परियोजना अधिकारी एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Related articles

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी अनूपपुर 13 मई 2026/ मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा...

राजनगर बना पशु तस्करों का ‘सेफ जोन’, बल्लू और साजिद की जोड़ी ने पुलिस को दी खुली चुनौती!*

*अनूपपुर (राजनगर)। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में इन दिनों कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए पशु तस्करी...

डेली मार्केट पर प्रशासन का साफ रुख, जहाँ था मार्केट वहीं रहेगा — ज्योत्सना टोपों

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद् गठन के बाद संसाधनों एवं मेन पावर...

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...