बिलासपुर:-हाईवा की चपेट में आकर, आत्मानंद स्कूल जा रहे बच्चे की मौत

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर:-बिलासपुर जिले के तखतपुर में – आत्मानंद स्कूल जा रहे बच्चे की हाईवा के चपेट में आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई ।

इस मामले में जूनापारा चौकी द्वारा हाईवा चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है।जूनापारा चौकी प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि भौराकछार निवासी लक्ष्य डड़सेना पिता शत्रुहन डड़सेना उम्र (9) वर्ष रोजाना की तरह वह स्वामी आत्मानंद स्कूल लोरमी जाने के लिए सुबह 10 बजे अपने घर से तैयार होकर पैदल निकला था। तभी बस में बैठकर लोरमी स्वामी आत्मानंद स्कूल जाने के लिए सड़क पार कर रहा था तभी लोरमी की ओर से आ रही हाइवा क्रमांक सीजी 04-5220 का चालक तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बच्चे को अपने चपेट में ले लिया। जहां बच्चा हाईवा के चक्के में आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई।

वही हाईवा चालक बच्चे को चपेट में लेने के बाद मौके से भाग रहा था तभी गांव वालों ने हाईवा का पीछा करते हुए पकड़ लिया। एक्सीडेंट की जानकारी आस-पास के लोगों ने जूनापारा चौकी में दी। जहां चौकी प्रभारी मनोज शर्मा अपने स्टाफ के साथ घटनास्थल पहुंचे और हाईवा को चौकी ले लाया गया । वहीं शव का पंचनामा कर परिवार वालों को सौंप दिया गया एवं हाईवा चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। घटना की जानकारी लगते ही तखतपुर नायब तहसीलदार भी घटनास्थल पर पहुंच गए

Related articles

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी अनूपपुर 13 मई 2026/ मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा...

राजनगर बना पशु तस्करों का ‘सेफ जोन’, बल्लू और साजिद की जोड़ी ने पुलिस को दी खुली चुनौती!*

*अनूपपुर (राजनगर)। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में इन दिनों कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए पशु तस्करी...

डेली मार्केट पर प्रशासन का साफ रुख, जहाँ था मार्केट वहीं रहेगा — ज्योत्सना टोपों

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद् गठन के बाद संसाधनों एवं मेन पावर...

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...