ब्रेकिंग न्यूज़:-कोचिंग संचालक के सुने मकान में रेकी कर लाखों की हुई थी चोरी…मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार और 10 लाख की बड़ी रिकव्हरी

Date:

Share post:

बिलासपुर:-(रितेश सिंह की रिपोर्ट):दीपावली के दौरान सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत विवेकानंद कॉलोनी फेस 2 में कोचिंग संचालक के सूने मकान में हुए चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन आरोपियों के कब्जे से चोरी के सामान और नगदी को बरामद कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 24 अक्टूबर को कोचिंग संचालक हरिराम पटेल अपने परिवार के साथ गृह ग्राम रोहिना पाली सारंगढ़ गए थे।

जहा उनके सूने मकान में चोरों ने धावा बोलकर नगदी सहित लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। जिसकी शिकायत उन्होंने सरकंडा थाने में दर्ज कराया था। इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीसीयू और सरकंडा पुलिस की टीम तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी शक्ति सूर्यवंशी, निश्चल सूर्यवंशी, ईश्वर सूर्यवंशी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जहा पहले आरोपी पुलिस को गुमराह कर रहे थे। लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। दरअसल आरोपी पहले प्रार्थी के घर मजदूरी का काम कर चुके थे। इसी दौरान उन्हें उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे और सामानों की पुरी जानकारी थी।

इसी बीच दीपावली के पहले घर की रैकी कर उन्होंने घटना को अंजाम दिया। पर पुलिस की सक्रियता के चलते वह घटना के बाद फरार नही हो सके। इधर पुलिस ने मोपका निवासी शक्ति सूर्यवंशी, निश्चल सूर्यवंशी, ईश्वर सूर्यवंशी के कब्जे से चोरी किए गए कुल 50620 रूपये नगदी 185 ग्राम सोना, 1060 ग्राम चांदी और घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, 01 नग स्कूटी जप्त किया गया है। सभी आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम साहू, उनि शांत कुमार साहू, उप.निरी. मनोज पटेल, सउनि राजकुमार प्रसाद, सउनि दिलीप प्रभाकर, प्र0आर0 प्रमोद सिंग, प्र0आर0 कमल साहू. प्र0आर0 अरूण मिश्रा, आर- अविनाश कश्यप , तदबीर सिंह , राहुल सिंह , मनीष बाल्मीकि, भागवत चन्द्राकर ,बिजेन्द्र रात्रे आर-संतोष राठौर, आर0-रमेश राठौर साईबर सेल (एसीसीयू) आर. दीपक यादव ,विवेक राय, निखिल जाधव ,की भूमिका सराहनीय रही है।।

Related articles

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न सक्ती। भोथिया क्षेत्र स्थित मणिका...

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...
error: Content is protected !!