भारतीय रियासतो के एकीकरण के चुनौती पूर्ण कार्य को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने पूर्ण कर भारत को बनाया मजबूत- कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री दिलीप जायसवाल

Date:

Share post:

भारतीय रियासतो के एकीकरण के चुनौती पूर्ण कार्य को

एकता, स्वास्थ्य व फिटनेस के लिए राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित हुई रन फॉर यूनिटी

राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का लिया गया संकल्प

अनूपपुर 31 अक्टूबर 2025/ लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता, स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शपथ समारोह एवं ‘‘रन फॉर यूनिटी’’ कार्यक्रम का आयोजन पीएम कॉलेज आफ एक्सीलेंस शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में किया गया। कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि जब देश 1947 में आजाद हुआ था तो देश के सामने 565 से अधिक विपरीत विचार वाले भारतीय रियासतों के एकीकरण की चुनौती थी। इस चुनौतीपूर्ण कार्य को सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अपनी सूझ-बूझ व कूटनीति से भारतीय रियासतों का एकीकरण कर एक मजबूत और एकीकृत भारत का निर्माण किया।

राज्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशा है कि वर्ष 2047 में जब देश की आजादी का 100 वाँ वर्ष मनाया जाए, उस समय हमारा देश समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र के साथ विश्व का सबसे उत्तम देश व विश्व गुरु बने। आज हमारा देश एक राष्ट्र तो है इसे श्रेष्ठ राष्ट्र बनाना है। श्रेष्ठ राष्ट्र बनाने के लिए हमारा देश कदम बढ़ा चुका है। यह बताते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है कि वर्ष 2014 से पूर्व हमारा देश अर्थव्यवस्था की दृष्टि से विश्व में 12 वें स्थान पर था, जो वर्ष 2025 में विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। निःसंदेह हमारा देश वर्ष 2027 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष व कलेक्टर ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह, कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान, अपर कलेक्टर श्री दिलीप पांडेय सहित अन्य अधिकारियों ने ज्ञान की देवी वीणावादिनी मां सरस्वती एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री ने दिलाई राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ

मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने उपस्थित जनों को एकता, अखण्डता और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।

कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री ने ‘‘रन फॉर यूनिटी’’ को दिखाई हरी झंडी

मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह, कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘‘रन फॉर यूनिटी’’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विभिन्न मार्गों से गुजरी ‘‘रन फॉर यूनिटी’’

शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर से प्रारंभ होकर ‘‘रन फॉर यूनिटी’’ जिला एवं सत्र न्यायालय अनूपपुर, तहसील कार्यालय से होते हुए इंदिरा तिराहा पहुंची, जहां दौड़ का समापन हुआ। ‘‘रन फॉर यूनिटी’’ में बड़ी संख्या में विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

इस दौरान उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती पार्वती राठौर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर श्री कमलेश पुरी, शासकीय तुलसी महाविद्यालय के प्राचार्य श्री अनिल सक्सेना, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सुश्री सरिता नायक, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अनूपपुर श्री प्रदीप कुमार झारिया सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण, शिक्षक, आमजन ने उत्साह के साथ सहभागिता की।

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...