कोरबा -: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार के निर्देशन में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए विधानसभा क्षेत्र क्रमांक- 20 रामपुर, विधानसभा क्रमांक-21 कोरबा, विधानसभा क्रमांक-22 कटघोरा एवं विधानसभा क्रमांक-23 पाली-तानाखार के लिए ईवीएम मशीनों को सुरक्षित रखे जाने हेतु स्ट्रांग रूम, मतदान सामग्री वितरण केन्द्र, मतगणना स्थल के रूप में आई.टी. कॉलेज कोरबा के ब्लॉक सी एवं डी को चिन्हांकित किया गया है। विधान सभा निर्वाचन 2023 हेतु चिन्हांकित उक्त भवन का अवलोकन/परीक्षण मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सक्षम अधिकारी के उपस्थिति में 8 सितम्बर 2023 को प्रातः 11 बजे कराया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीमा पात्रे ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को निर्धारित तिथि एवं समय पर आईटी कॉलेज झगरहा में उपस्थित होने का अपील किया है।
मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को मतगणना स्थल का कराया जाएगा अवलोकन
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649
Next article
Related articles
AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।
शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...
धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट
मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...
दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश
शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...
महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।
शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...


