मुख्यमंत्री ने संबल 2.0 योजना अंतर्गत जिले के 57 हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से किया अनुग्रह सहायता राशि का अंतरण

Date:

Share post:

मुख्यमंत्री ने संबल 2.0 योजना अंतर्गत जिले के 57 हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से किया अनुग्रह सहायता राशि का अंतरण

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखने एवं सुनने जिले में की गई थी व्यवस्था

अनूपपुर 9 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल से मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल 2.0) योजना अंतर्गत प्रदेश के 7 हजार 953 श्रमिक परिवारों को 175 करोड़ की अनुग्रह सहायता राशि का वितरण सिंगल क्लिक के माध्यम से किया। जिसमें अनूपपुर जिले के 57 हितग्राहियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से कुल 1 करोड़ 30 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया। जिले में योजनांतर्गत दुर्घटना में मृत्यु होने पर 8 हितग्राहियों को 4-4 लाख रुपये तथा सामान्य मृत्यु होने पर 49 हितग्राहियों को 2-2 लाख रुपये की राशि अंतरित की गई। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के परिजनों को दी जा रही अनुग्रह सहायता राशि का सदुपयोग करने और जीवन में आगे बढ़ने की सलाह दी।

इस कार्यक्रम को कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष सहित जिले के जनपद व नगरीय एवं ग्रामीण निकायों में देखने एवं सुनने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी। जिला स्तर पर एनआईसी कक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह, श्रम पदाधिकारी श्री अनुव्रत देव द्विवेदी सहित मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल 2.0) योजना के हितग्राही उपस्थित थे। कार्यक्रम में हितग्राही ऊषा चौधरी एवं वैष्णवी पटेल को प्रतीक स्वरूप अनुग्रह सहायता राशि के प्रमाण पत्र भी सौंपे गए।
समा.क्र./27

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...