शुभ संकेत/कोरबा:-CSEB के राखड़ डेम के अचानक फटने से क्षेत्र में भयावह स्थिति पैदा हो गई। डेम टूटते ही राख और मलबे का तेज सैलाब फैल गया, जिसकी चपेट में एक जेसीबी मशीन आ गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जेसीबी ऑपरेटर मशीन सहित मलबे में जिंदा दफन हो गया है।
घटना स्थल से महज 50 मीटर की दूरी पर हसदेव नदी बह रही है, जिससे हालात और अधिक गंभीर हो गए हैं। हादसे के समय जेसीबी चालक डेम क्षेत्र में कार्य कर रहा था, तभी अचानक यह बड़ा हादसा घटित हुआ।
सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि घटना के काफी देर बाद तक CSEB का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
फिलहाल पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। मलबे में दबे ऑपरेटर को निकालने के प्रयास जारी हैं। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की बात कही गई है।


