राज्योत्सव में सांस्कृतिक दल एवं कलाकार देंगे अपनी प्रस्तुति

Date:

Share post:

पंजीयन के लिए 28 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

कोरबा -: जिले में एक नवंबर को होने वाले एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम में जिले के सांस्कृतिक दल एवं कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके लिए जिले के सांस्कृतिक दलों एवं कलाकारों का पंजीयन किया जाएगा। पंजीयन के लिए जिले के कलाकारो एवं सांस्कृतिक दलों से आवेदन मंगाए गए हैं। इच्छुक कलाकार एवं सांस्कृतिक दल जिले के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कार्यालय के कक्ष क्रमांक- 12 में 28 अक्टूबर 2022 शाम 5:30 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। कलाकारों को आवेदन के साथ पेन ड्राइव या सीडी में अपने प्रस्तुतीकरण से संबंधित आवश्यक दस्तावेज, वीडियो या फोटोग्राफ्स भी जमा करना होगा। जिले के ऐसे दल या कलाकार जिनके सांस्कृतिक कार्यक्रम में भारतीय, छत्तीसगढ़ी गीत संगीत, लोक नृत्य, शास्त्रीय गीत संगीत या आदिवासी संस्कृति की झलक मिलती हो या जिन कलाकारों ने राष्ट्रीय या राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व किया हो उनको चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। राज्योत्सव के लिए दलों एवं कलाकारों का चयन जिला स्तर पर गठित समिति द्वारा किया जाएगा और समिति का निर्णय अंतिम होगा। इच्छुक कलाकार एवं दल पंजीयन के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय आदिवासी विकास विभाग में संपर्क कर सकते है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

बाकी मोगरा:-थाना बाकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देवरी में चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से 14 मास्टर चाबियां बरामद….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट)कोरबा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न सक्ती। भोथिया क्षेत्र स्थित मणिका...

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...
error: Content is protected !!