लैंगिक असमानता के विरूद्ध महिलाएं चला रहीं हैं नयी चेतना अभियान

Date:

Share post:

समूह की महिलाएं रैली, नारे, गीत, नुक्कड़-नाटक के माध्यम से लोगों को कर रहीं जागरूक

23 दिसंबर तक गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान

कोरबा -: राष्ट्रीय प्रबंधन मिशन के कैडर द्वारा जेंडर आधारित भेदभाव के विरूद्ध राष्ट्रीय स्तर पर जेंडर अभियान आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत जिले के सभी ग्राम पंचायतों में 23 दिसंबर तक राष्ट्रीय आजीविका मिशन के कैडर, समूह की महिलाओं के द्वारा लैंगिक उत्पीड़न, लैंगिक असमानता तथा भेदभाव के विरूद्ध ग्रामों में बड़े पैमाने पर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत समूह की महिलाएं जागरूकता रैली, चर्चा, बैठक, स्लोगन, गीत, नारे, नुक्कड़-नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करके महिला समानता का संदेश दे रहीं हैं।
     सीईओ जिला पंचायत नूतन कंवर ने बताया कि महिलाओं के प्रति भय,भेदभाव और लैंगिक हिंसा रोकने के लिए महिलाओं के अधिकारों को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग एवं साझेदारी संचार, लेखांकन के माध्यम से बिहान समूह की महिलाओं द्वारा गांवो में घर-घर जाकर विभिन्न माध्यमों से जनजागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। डिस्ट्रीक्ट मिशन मैनेजर अनुराग जैन ने बताया कि नयी चेतना, वक्त बदलाव जागरूकता अभियान के तहत स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा महिला हिंसा विषय पर चर्चा हेतु बैठकें, महिला हिंसा के मुद्दों पर कार्यवाही करने की शपथ, रंगोली प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर संबंधित विभागों और महिलाओं के साथ आपसी चर्चा के लिए जेंडर फोरम की बैठकें की जा रहीं हैं। ग्राम संगठन द्वारा महिला लैंगिक हिंसा को संबोधित करने के लिए पुरूषों एवं लड़कों को शामिल करते हुए आम सभा आयोजित की जा रही है। महिला हिंसा के विरूद्ध रैलियां तथा जागरूकता हेतु फिल्म प्रदर्शनी ग्रामीणों को दिखाई जा रही है। साथ ही सामुदायिक इंटरफेस भी किया जा रहा है। संकुल संगठन के द्वारा जेंडर आधारित हिंसा को संबोधित करने की आवश्यकता पर बैठकें, फिल्म प्रदर्शनी, लैंगिक उत्पीड़न के विरूद्ध बोलने की जरूरत पर ग्राम स्तर पर रैलियां निकाली जा रहीं हैं। लैंगिक उत्पीड़न, असमानता एवं भेदभाव के विरूद्ध अभियान के तहत शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए/जनपद एवं जिला स्तरीय चित्रकला, रंगोली तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...

जैतहरी, महिला समिति ने 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने का लिया निर्णय।

जैतहर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जैतहरी में श्रीमती पार्वती राठौर की अध्यक्षता...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 11 मई को रायपुरा में समाधान शिविर आयोजित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों...

  सक्ती, 10 मई 2026 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक...

राजेन्द्रग्राम(पुष्पराजगढ़) में पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आज तृतीय दिवस

एल •••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर;-अखिल विश्व गायत्री जिला मीडिया प्रभारी श्री चन्द्रशेखर राठौर से प्राप्त सूत्रों के अनुसार जिला-अनूपपुर के पुष्पराजगढ़ विधानसभा...